सख़्ती: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना शराबियों को पड़ रहा भारी..जुर्माना सहित 227 व्यक्तियों को दून पुलिस ने कराई थाने की सवारी…

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कार्रवाई जारी..

विगत 01 सप्ताह में रायपुर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 227 व्यक्तियों को दून पुलिस द्वारा लाया गया थाने..

देहरादून: सार्वजनिक स्थानों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले शराबियों के खिलाफ एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है..इसी अभियान के तहत विगत 01 सप्ताह में रायपुर पुलिस द्वारा रायपुर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर कुल 227 व्यक्तियो को थाने पर लाया गया.इतना ही पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 227 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए ₹ 75,150/- का जुर्माना वसूला गया..

यह भी पढ़ें 👉  कस्टम डिपार्टमेंट-मुंबई क्राइम ब्रांच के नाम से देहरादून निवासी से 1 करोड़ 13 लाख ठगने वाले साइबर क्रिमिनल को उत्तराखंड STF ने यूपी ने दबोचा..गिरोह के 03 सदस्यों को पूर्व किया जा चुका हैं गिरफ्तार...

 बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व हुड़दंग करने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है.. 

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराज्यीय चेन स्नैचर दून पुलिस की गिरफ्त में.. बुजुर्ग महिला की चैन लूटने वाले शातिर अभियुक्त कोटद्वार से गिरफ्तार...यूपी और उत्तराखंड के 04 केस वर्कआउट..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें