साहस को दून पुलिस का सलाम..अदभ्य साहस और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए महिला की जान बचाने वाले 02 बहादुर बच्चों को SSP दून ने किया सम्मानित..

SSP देहरादून ने दोनों बहादुर बच्चों को भविष्य में भी लोगों की सहायता के लिये इसी प्रकार सदैव आगे रहने के लिये प्रेरित किया..

देहरादून :अदम्य साहस और बुद्धिमत्ता का परिचय देकर महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर बच्चों को एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सम्मानित किया गया.एसएसपी ने दोनों बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार लोगों को सहायता के लिये आगे आने के लिए प्रेरित किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहारः भारतवर्ष में साइबर ठगी करने वाले 337 साईबर क्रिमिनलों की धरपकड़ करेंगी उत्तराखंड STF…देश में पहली बार 17 राज्यों में छिपे बैठे साइबर अपराधियों के विरुद्ध होगी युद्धस्तर पर कार्रवाई:STF,एसएसपी..

घटना 21 दिसंबर 2025 की रात्रि समय लगभग 10 बजे मोहिनी रोड स्थित हरी स्टोर के पास स्थित एक आफिस की हैं, जहाँ ऑफिस के बाहर बैठी एक महिला की जैकेट में आफिस के बाहर जल रहे एक दिये से अचानक आग लग गई, मौके पर महिला के शरीर पर फैल रही. आग को देखकर उसके पास से गुजर रहे दो बच्चों 01: प्रणवत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी: 72 मोहिनी रोड, डालनवाला, उम्र 15 वर्ष और 02: दिवजोत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 10 वर्ष के द्वारा बुद्धिमत्ता व साहस का परिचय देते हुए उक्त महिला के कपडों में लगी आग को बुझाया गया, जिससे उक्त महिला की जान बच सकी.उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा आज दिनांक: 14 जनवरी 2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों बहादुर बच्चों को सम्मानित किया गया.इस दौरान एसएसपी द्वारा दोनो बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार लोगों को सहायता के लिये आगे आने हेतु प्रेरित किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून घंटाघर से गांधी पार्क समीप पथराव ! पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें