पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर..देहरादून जनपद में संदिग्धों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर सत्यापन अभियान.. 316 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में ₹31 लाख 60 हजार चालान काट जुर्माना..

115 संदिग्ध व्यक्तियो को थाने पर लाकर की गई पूछताछ

तड़के सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में संधिक्तो की तलाश हेतु वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान

पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा अर्धसैनिक बलों के साथ बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु की गयी कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 02 हज़ार से अधिक व्यक्तियों का किया सत्यापन।

81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 135 व्यक्तियों का चालान कर किया 33,750/- रू0 का जुर्माना

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी-थाना चंबा के पास लैंडस्लाइड होने से कुछ बच्चों के दबे होने की आशंका !..SDRF राहत-बचाव कार्य में जुटा..

देहरादून: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा दिनांक 06/07 मई, 2025 की देर रात्रि पाकिस्तान में कार्यवाही हेतु चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है..दून पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अर्द्धसैनिक बलों के साथ तड़के प्रातः से ही जनपद के नगर व देहात क्षेत्रो में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाते हुए संधिक्त व्यक्तियों की तलाश की गयी, इस दौरान पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत 2117 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एसपी सिटी व देहात सहित 04 अफसरों के तबादले..

अभियान के दौरान अनियमितता पाये जाने/ किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस द्वारा 316 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 31 लाख 60 हजार रूपये का जुर्माना किया गया, साथ ही संदिग्ध पाये गये 115 व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनसे पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया गया तथा 135 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 33,750/- रू0 का जुर्माना वसूला गया..

यह भी पढ़ें 👉  खेल की चोट का, राजनीति की पिच पर नहीं दिखा असर. CM धामी का हाथ हुआ फ्रैक्चर. मैच के दौरान हुए थे चोटिल . घनसाली शिलान्यास कार्यक्रम के लिए हुए रवाना...

कार्यवाही का विवरण:-

1- सत्यापन किये गये व्यक्तियों की संख्या – 2117
2- 83 पुलिस एक्ट में किये गये चालान- 316
3- 83 पुलिस एक्ट में जुर्माना: 31 लाख 60 हजार
4- 81 पुलिस एक्ट में चालानों की संख्या- 135
5- 81 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 33750 हजार रू0
6- थाने पर लाये गये संधिक्त व्यक्ति – 115

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें