दुस्साहस: उत्तराखंड शासन नेम प्लेट लगे वाहन में नकली पिस्टल लहराकर दबंगई दिखाने वाले युवकों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी..वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए SSP दून ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश..

03 अभियुक्तों को शान्ति भंग में किया गिरफ्तार..

देहरादून: उत्तराखंड शासन अधीन सिंचाई विभाग की अनुबंधित प्राइवेट वाहन में नकली पिस्तौल लहराते हुए सड़क पर दबंगई दिखाने के मामलें में दून पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पूरे मामलें का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के चलते  एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपित लोगों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे.. पुलिस जांच पड़ताल में अभियुक्तों द्वारा इस्तेमाल पिस्तौल नकली टॉय गन निकली.जिसके चलते शांति भांग एक्ट के तहत चालान और गिरफ्तारी की गई..

यह भी पढ़ें 👉  24 घंटे में दुष्कर्म-हत्या का खुलासा..सुलभ शौचालय कर्मचारी निकला संगीन अपराध का हैवान.. दरिंदगी की सारी हदें पार कर महिला के शव को कूड़ेदान में फेंका..

पुलिस जानकारी के अनुसार 06 अप्रैल 2025 को सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रही थी. वीडियो में कुछ युवकों द्वारा एक टैक्सी नंबर के वाहन जिसमें किसी सरकारी विभाग के पट्टी लगी हुई थी,उसमें अवैध असलहे का प्रदर्शन करते हुए दबंगई दिखाई का प्रदर्शन किया जा रहा था..ऐसे में वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए.इसी क्रम के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल तीनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ आईएसबीटी देहरादून के पास से धारा 170 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया. जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा वीडियो में प्रदर्शित की जा रही पिस्टल एक टॉय गन निकली.अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर.. ऐतिहातन दून पुलिस ने गंगा घाटों में लोगों की आवाजाही पूर्णतः बंद की..

वही वाहन के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त प्राइवेट वाहन सिंचाई विभाग में अनुबंधित है,जिसके सम्बन्ध में संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से हॉस्पिटल मालिक से फिरौती मांगने वाला दिल्ली से गिरफ्तार..सऊदी अरब और पाकिस्तान के फोन नंबर से मिली थी जान की धमकी...

गिरफ्तार अभियुक्त :

01 : मोहम्मद असलम पुत्र मीर हसन हरभज वाला पटेल नगर देहरादून.

02 : बिलाल हुसैन पुत्र अनवर हुसैन निवासी हरभज वाला देहरादून.

03 : दानिश पुत्र मोनीश निवासी मेहुवाला  माफी खादर देहरादून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें