अवैध संबंधों के चलते पति ने कुल्हाड़ी वार कर पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारा घटना.

देहरादून: थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत सहस्त्रधारा आईटी पार्क के समीप में दिल दहला देने हत्या की सनसनी घटना सामने आई है.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी के प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट मौत के घाट उतार दिया.घटना को अंजाम देने वाला आरोपी हरिराम फरार चल रहा जिसकी पुलिस की तलाश कर रही है.

पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख वारदात को अंजाम !

 जानकारी के अनुसार बीती रात मृतक बद्री और हत्यारोपी हरिराम ने एक साथ बैठकर शराब पी.इसके बाद हरिराम अपनी पत्नी शांति के साथ कमरे में सोने चला गया.उधर बद्री भी बगल के कमरे में सोने चला गया.लेकिन आरोप हैं कि देर रात जब हरिराम ने अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में बद्री के साथ बिस्तर पर देखा तो आग बबूला हो गया, इसी बीच उसने कुल्हाड़ी से बद्री पर वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया.घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची रायपुर पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि दूसरी तरफ फरार हत्यारोपी हरिराम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  STF का शिकंजा: प्रतिबंधित हाथी के दांत के साथ तीन अंतरराज्यीय वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार..

जानकारी के अनुसार लगभग 40 वर्षीय मृतक बद्री उर्फ विजयपाल पुत्र आनंदी, मूल रूप से मध्य प्रदेश के थाना अजयगढ़ जिला पन्ना, ग्राम पन्ना चौकी रहने वाला था. वही हत्या का आरोपी हरीराम पुत्र परसन भी  मध्य प्रदेश के ग्राम गुरुदीनपुरवा थाना अजयगढ़ जिला पन्ना का रहने वाला हैं. पुलिस जानकारी के अनुसार हरिराम और बद्री सहस्त्रधारा रोड आईटी पार्क के समीप एक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में काम करते थे.

यह भी पढ़ें 👉  राहत : वर्चुअल ऑनलाइन-रजिस्ट्री मामला.. मुख्यमंत्री धामी से मिले उत्तराखंड बार काउंसिल के पदाधिकारीगण..आश्वासन के बाद प्रदेशभर के रजिस्ट्रार ऑफिस में हड़ताल ख़त्म..अधिवक्ताओं के अधिकार वंचित नहीं होंगे: मुख्यमंत्री

2 साल पहले शांति मृतक के साथ भागी थी

थाना रायपुर प्रभारी कुंदन राम के अनुसार लगभग 2 साल पहले हत्यारोपी हरिराम की पत्नी शांति अपने प्रेमी बद्री के साथ भाग गई थी. हालांकि कुछ समय बाद वह अपने गांव मध्य प्रदेश में लौट आए.ऐसे में इस कारनामे को देखते हुए ग्राम पंचायत में बद्री के ऊपर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था. उधर इस मामले के निपटने के बाद हरिराम अपनी पत्नी शांति को लेकर देहरादून बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के काम के लिए सहस्त्रधारा रोड आईटी पार्क साइट पर आ गया. वही बद्री भी काम करने लगा.

यह भी पढ़ें 👉  10 लाख कीमत की नशीली दवाओं के साथ यूपी का ड्रग्स पैडलर STF के गिरफ्त में... हजारों की तादात में प्रतिबंधित दवाएं बरामद..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें