10 लाख कीमत की नशीली दवाओं के साथ यूपी का ड्रग्स पैडलर STF के गिरफ्त में… हजारों की तादात में प्रतिबंधित दवाएं बरामद..

ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड STF ने रुड़की के कोतवाली मंगलौर क्षेत्र से 10 लाख रुपए कीमत की नशीली दवाओं के साथ यूपी (मुजफ्फरनगर) के सक्रिय ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है..पकड़े गये नशा तस्कर रविन्द्र कुमार के कब्ज़े से 74,440 अवैध नशीली गोलियां (एल्प्राजोलम की टेबलेट्स और ट्रामाडोल के कैप्सूल) बरामद हुए हैं. धरपकड़ की कार्रवाई के चलते STF द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर में NDPS Act  के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  SDRF नवनिर्मित मुख्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य लोकार्पण,23 हेक्टेयर भूमि में बने हेडक्वॉर्टर को SDRF Center for Excellence के रूप में विकसित.

STF एसएसपी आयुष अग्रवाल के अनुसार एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कोतवाली मंगलौर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए 29 वर्षीय ड्रग्स पैडलर रविन्द्र कुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी जनकपुरी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) गिरफ्तार किया गया हैं. तस्कर के कब्जे से बरामद की गई नशीली दवाएं ( कैप्सूल-टेबलेट)प्रतिबंधित है. ऐसे में इस तरह ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ STF की मुहिम ड्रग्स-फ्री देवभूमि के तहत लगातार जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें 👉  Well Done:- नकली दवा फैक्ट्री प्रकरण में दून पुलिस की बडी कार्यवाही..दिल्ली सहित देश में 44 स्थानों पर विगत 02 वर्षों में लगभग 07 करोड मूल्य की नकली दवाओं की सप्लाई...देहरादून SSP की स्पेशल गठित टीम नकली दवाओं की जब्तीकरण के लिए इन राज्यों में रवाना.

 ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान को लेकर STF एसएसपी ने फिर की जनता से अपील..

उत्तराखंड STF एसएसपी आयुष अग्रवाल ने एक बार फिर जनता से अपील करते हुए नशे से दूर रहने की बात कही. उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें.वही नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिए तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड को इन नंबरों पर 0135 -2656202,9412029536 संपर्क करने की फिर अपील की.

यह भी पढ़ें 👉  गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड का खुलासा.. झारखंड गैंगवार रंजिश के चलते हत्या को अंजाम..उत्तराखंड STF/दून पुलिस ने घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को दबोचा..फरार मुख्य अभियुक्त सहित 06 बदमाशों की तलाश ज़ारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें