दून पुलिस का शिकंजा: गैंगस्टर कपिल देव की लाखों की संपत्ति सीज़..देर रात जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही..

आदतन अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित अवैध संपत्ति को चिन्हित किया जा रहा है..जल्द ही और भी अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार ठोस कार्यवाही की जायेगी :एसएसपी देहरादून

देहरादून: संगीन क़िस्म के अपराधिक गतिविधियों में शामिल क्रिमिनलों पर आर्थिक पाबंदी लगाने का सिलसिला देहरादून पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी है. इसी क्रम में संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों (ड्रग्स) तस्करी के साथ ही लूट,चोरी व जानलेवा हमला जैसे आपराधिक घटनाओं से अवैध अर्जित कर संपति जोड़ने वाले गैंगस्टर कपिल देव की प्रॉपर्टी देर रात पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में सीज की गई.देहरादून एसएसपी अजय सिंह और जनपद जिलाधिकारी सोनिका के बेहतर तालमेल का ही असर रहा कि एक सक्रिय गैंगस्टर की अवैध रूप से कमाई गई रायपुर स्थित संपत्ति का आंकलन लगा आर्थिक पाबंदी लगाई गई..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून शहर को पूरी तरह CCTV कैमरें की निगरानी पर लाने की कवायद तेज..मुख्यमंत्री धामी के आदेश पर जिलाधिकारी दून योजना को साकार कराने में जुटी…

 जानकारी के अनुसार थाना रायपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर कपिलदेव के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए उसकी 50 लाख रू.. कीमत की सम्पति (मकान) को गैंगस्टर एक्ट के तहत सीज किया गया..गैंगलीडर कपिलदेव ने संगठित गिरोह बनाकर मादक प्रदार्थ की अवैध बिक्री, लूटपाट, बंद मकानो में चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं से अवैध लाभ अर्जित कर इस संपति को जोड़ा गया था. पुलिस के अनुसार गैंगस्टर कपिलदेव पर मादक पदार्थो की तस्करी, मारपीट,हत्या का प्रयास, चोरी व लूट की घटनाओं के 05 मुकदमें थाना रायपुर व 01 मामला कोतवाली डालनवाला में दर्ज है.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: कोरोना काल में पैरोल के बाद से फरार हुए अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा ज़ेल.. 

आदतन अपराधियों पर प्रभावी शिकंजा कसने के सख्त निर्देश: SSP

 जानकारी के अनुसार देहरादून में सक्रिय आदतन अपराधियों पर प्रभावी शिकंजा कसने के एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. इतना ही नहीं अपराध कारित कर अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त कर उनकी आर्थिक कमर तोड़ने के लिए भी एसएसपी देहरादून ने अधिनस्त अधिकारियों को कड़े आदेश दिए हैं..

गैंगस्टर की परिधि में आने वाले अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का विशेष अभियान..

बात दें कि वर्तमान SSP देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में गैंगस्टर जैसे अभियुक्तों द्धारा अर्जित की गयी अवैध संपत्ति के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही का विशेष अभियान चलाया जा रहा है…इसी अभियान के क्रम मे गैंगस्टर एक्ट के प्रावधानो के अन्तर्गत गैंग लीडर कपिलदेव द्धारा अर्जित की गई अवैध सम्पती को चिन्हित करने पर कपिलदेव की थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत चीडोवाली मे एक 50 लाख कीमत का आवसीय भवन का होना पाया गया.इस रिपोर्ट को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय देहरादून को प्रेषित किया गया था. इसी का नतीजा रहा कि पुलिस द्धारा की गयी कुशल पैरवी के परिणाम स्वरुप जिला मजिस्ट्रेट देहरादून  द्धारा कपिलदेव के उक्त मकान को कुर्क करने के आदेश दिये गये..

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतिम चरण कार्यों का जिलाधिकारी देहरादून ने किया स्थलीय निरीक्षण..गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र निर्माण कार्य संपन्न करने सख्त आदेश.. प्रदेश के पहले रोलर हॉकी रिंक निर्माण कार्य पूर्ण करने पर खासा जोर:(CEO)स्मार्ट सिटी/ जिलाधिकारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें