चुनाव 2022: धनोल्टी में आम आदमी पार्टी की पकड़ मजबूत, डोर टू डोर जनसम्पर्क कर “आप” का कुनबा बढ़ रहे अमेन्द्र..

प्रदेश की धनोल्टी विधानसभा सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला बड़ा रोचक होगा। अभी तक इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी मुकाबला मना जा रहा था लेकिन आम आदमी पार्टी ने मुकाबले को रोचक बना दिया। आप ने धनोल्टी की तसीर को भांपते हुए युवा चेहरे पर अपना दांव खेला और निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए अमेन्द्र बिष्ट को चुनावी समर में उतार दिया।धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट का डोर-टू-डोर अभियान जारी है। जिसे महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं का खूब समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही भारी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होकर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। जिससे विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के जवाहरना में आम आदमी नेता अमेन्द्र बिष्ट ने जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि पिछले बीस सालों में धनोल्टी ने कई नेताओं को परखा लेकिन किसी ने भी क्षेत्र का विकास नहीं किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय नेताओं की नीयत और नियोजन सही होता तो धनोल्टी विधानसभा पिछड़ेपन की शिकार नहीं होती। उन्होंने जोर देकर कहा कि धनोल्टी के विकास लिए परिवर्तन जरूरी है, जिसके लिए इस बार जनता तैयार है। उन्होंने कहा कि जनता ने भांप लिया है कि आम आदमी पार्टी ही धनोल्टी का बेहत्तर विकास कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की चर्चा हर तरफ, लेकिन प्रशासन को भनक तक नहीं, एसएसपी बोले कहीं आयोजन के नाम पर ठगी तो नहीं..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें