गौरव:🥇🥇सराहनीय सेवाओं के लिए SSP देहरादून अजय सिंह को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया.. 

🇮🇳 25वें राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती परेड पर उत्तराखंड राज्यपाल द्वारा एसएसपी देहरादून को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया..

दून पुलिस के लिए गौरव का पल..

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर रजत जयंती रैतिक परेड के दौरान  उत्तराखंड राज्यपाल-लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा एसएसपी देहरादून अजय सिंह (IPS) को महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया..इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डीजीपी उत्तराखंड- दीपम सेठ की मौजूदगी में राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा एसएसपी अजय सिंह को राष्ट्रपति पदक लगाकर उनकी सराहनीय सेवा के लिए अलंकृत किया गया..जनहित और न्यायहित पुलिसिंग के लिए उनको राष्ट्रपति पदक का सम्मान मिलना देहरादून पुलिस परिवार के लिए भी गौरव पूर्ण विषय हैं.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: नशा तस्करों को नेस्तनाबूद करने में SSP देहरादून का एक्शन जारी..अलग-अलग क्षेत्रों से अवैध मादक पदार्थो के साथ कई ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार…लाखों का अवैध नशा बरामद..

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून अजय सिंह को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा पूर्व में की गई थी.इसी के फलस्वरूप उन्हें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 25वें रजत जयंती रैतिक परेड के दौरान 07 नवंबर 2025 को देहरादून पुलिस लाइन में राष्ट्रपति सराहनीय सेवा मेडल से सम्मानित किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF का शिकंजा:Mc Donald's और KFC की फर्जी वेबसाइट बनाकर देशभर फ्रेंचाइजी दिलाने पर करोड़ों की ठगी गिरोह का पर्दाफाश,बिहार से गैंग के 4 मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें