ड्रग्स फ्री देवभूमि की ओर बढ़ते दून पुलिस के कदम..रायपुर पुलिस ने 845 ग्राम अवेध चरस के साथ मुख्य पैडलर को किया गिरफ्तार..पुताई की आड़ में नशा तस्करी का धंधा..

  देहरादून: ड्रग्स फ्री देवभूमि की परिकल्पना को साकार करने को लेकर जनपद देहरादून में मादक पदार्थों के सेवन/तस्करी एवं अवैध व्यापार पर रोकथाम के उद्देश्य से लगातार अभियान जारी हैं. इसी क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत नशा करने वाले व नशा  बेचने वाले तस्करों को चिह्नित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु टीम गठित कर रवाना की गयी..पुलिस टीम ने 24 फरवरी 2024 को सूचना तन्त्र मजबूत करते हुए. जानकारी हासिल की गई. जिसके प्रणाम स्वरूप पुलिस टीम को सूचना मिली कि आधे वाला में एक व्यक्ति किराए पर रहता है जो पुताई का काम करता है चरस की तस्करी का काम में लिप्त है,नशे के आदि व्यक्तियों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सप्लाई कर रहा है.. पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर शान्ति विहार पुलिया के पास से अभियुक्त उदय वीर पुत्र तेजपाल सिंह निवासी ग्राम सोंपरी थाना धामपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल विजयनगर अधोईवाला थाना रायपुर देहरादून उम्र 32 वर्ष को 845 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया.. अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/20 NDPS act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है. अभियुक्त से गहनता से पूछताछ कर कई जानकारीयां प्राप्त की गयी है..अभियुक्त को  न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया हैं.. 

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:नशा तस्करों पर नकेल कसती दून पुलिस...NDPS मुक़दमें में वांटेड चल रही महिला तस्कर को पुलिस ने दबोचा..पूर्व में अवैध मादक पदार्थों के साथ अभियुत्ता के साथी को भी सेलाकुई पुलिस ने किया था गिरफ्तार..

पुताई की आड़ में नशा तस्करी का धंधा..

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पुताई का काम करता है,काम के सिल सिले में पहाडी जिले में आना जाना पड़ता है. उसके द्धारा पहाडी क्षेत्र से चरस खरीदी गयी थी जिसे उसके द्वारा नशे के आदि व्यक्तियों को छोटी-2 मात्रा में मंहगे दामों में चरस सप्लाई की जाती है. जिसके एवज में उसे कई गुना कीमत आसानी से मिल जाती है.. 

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान: उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 44 अधिकारी/कर्मचारियों को SSP देहरादून द्वारा किया गया सम्मानित...

गिरफ्तार अभियुक्त

उदय वीर पुत्र तेजपाल सिंह निवासी ग्राम सोंपरी थाना धामपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल विजयनगर अधोईवाला थाना रायपुर देहरादून उम्र 32 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  मुठभेड़: पछवादून में गौकशी करने वालों को देहरादून पुलिस का 24 घंटे में करारा जवाब..पुलिस मुठभेड़ में मुख्य बदमाश घायल..गिरफ्तार..SSP स्वयं मौके पर मौजूद..

बरामदगी

01- 845 ग्राम अवैध चरस

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें