मुठभेड़: पछवादून में गौकशी करने वालों को देहरादून पुलिस का 24 घंटे में करारा जवाब..पुलिस मुठभेड़ में मुख्य बदमाश घायल..गिरफ्तार..SSP स्वयं मौके पर मौजूद..

अस्पताल के बेड पर हाथ जोड़ बदमाश बोला- SSP साहब बख़्श दो..तौबा-तौबा अब नहीं करूँगा..

देहरादून: पछवादून के सहसपुर, सेलाकुई और विकास नगर जैसे इलाकों में लंबे समय से गौकशी करने वाले मुख्य बदमाश को आखिरकार दून पुलिस ने मुठभेड़ की कार्रवाई में धरदबोचा पहुंचा है.. पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश सहारनपुर के रहने वाले उस्मान उर्फ कालू धर्मावाला के तिमली जंगल में छिपा, जहां पुलिस मुठभेड़ के दौरान वह पैर पर गोली लगने से वह घायल हुआ. तत्काल ही पुलिस टीम द्वारा उसे हिरासत में लेते हुए विकास नगर के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया वहीं अस्पताल में एसएसपी देहरादून अजय सिंह भी पहुंचे. पुलिस के अनुसार बदमाश उस्मान उर्फ कालू सहारनपुर का शातिर गौतस्कर हैं.उस्मान द्वारा विगत दिवस थाना सेलाकुई क्षेत्र में पहले गौवश की चोरी की गई,और फिर सहसपुर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया..आज सुबह भी उस्मान गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक मे अपने साथियों के पास जा रहा था. लेकिन धरपकड़ में जुट पुलिस टीम ने बदमाश को पुलिस ने चेकिंग में घेरकर मुठभेड़ कार्रवाई में तिमली जंगल से किया गिरफ्तार.. गौकशी में सक्रिय 24 वर्षीय अभियुक्त उस्मान उर्फ कालू पुत्र एहसान उर्फ मंगू, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर,ग्राम गंदेवड़ा,थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  “क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल"  समापन के दिन उत्तराखंड DGP की पुस्तक “ख़ाकी में इंसान" सहित कई अन्य बड़ी घटनाओं पर चर्चा..किताब से रोजमर्रा की पुलिसिंग में सहायता मिलती हैं…सिस्टम को सुधारने के लिए किसी एक को आगे रहकर नेतृत्व करना होता है: SSP देहरादून..

धर्मावला चेक पोस्ट चेकिंग के दौरान पुलिस को देख भाग निकला अभियुक्त..

पुलिस के मुताबिक बुद्धवार (5 फरवरी 2025)की तड़के सुबह  सहसपुर क्षेत्र के धर्मावाला चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल सवार गौ-तस्कर बदमाश उस्मान द्वारा पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस के रोके जाने पर न रुककर भाग निकला..ऐसे में पुलिस टीमों द्वारा पीछा करने पर उस्मान तिमली के जंगल में छिपकर पुलिस टीम  फायर करने लगा.जवाबी फायरिंग पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई..इसी कार्रवाई में उस्मान के पैर पर गोली लगी और उसे तत्काल हिरासत में लेकर उपचार के लिए विकास नगर अस्पताल पहुंचाया गया..वही इस बीच एसएसपी देहरादून और एसपी विकासनगर द्वारा हॉस्पिटल में पहुंच कर कार्रवाई में जुटे पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: सोशल मीडिया पर टिहरी लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी की भ्रामक खबरें वायरल करने वाले प्रकरण में दून पुलिस की सख़्त कार्यवाही..Fake News प्रसारित करने वाले यू-ट्यूब चैनल संचालक को थाने लाकर कड़ी पूछताछ..दर्ज मुक़दमें में धाराएं बढ़ाई गई..ऐसी भ्रामक खबरें प्रसारित करने वालों पर भी क़ानूनी कार्यवाही होना तय: SSP दून..

मुठभेड़ मे गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त

 उस्मान उर्फ कालू पुत्र एहसान उर्फ मंगू निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उमर 24 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें