गुड न्यूज़:उत्तराखंड पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि: CCTNS प्रगति डैशबोर्ड रैंकिंग में उत्तराखण्ड प्रथम स्थान पर..

देहरादून:क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की मई 2023 की पर्वतीय राज्यों की मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान और पूरे देश की राज्य पुलिस में तीसरा स्थान मिला है…

यह भी पढ़ें 👉  10 घंटे में हरिद्वार पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री,पति ही निकला कातिल.. एसएसपी हरिद्वार में खुद की केस वर्कआउट की मॉनिटरिंग..

 पुलिस मुख्यालय के मुताबिक विभिन्न मापदंडों में पूर्ण अंक प्राप्त करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वर्तमान में जारी की गई रैंकिंग में उत्तराखण्ड 97.44 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, हिमाचल प्रदेश 96.15 प्रतिशत के साथ दूसरे, अरूणाचल प्रदेश 90.67, मिजोरम 88.06 और त्रिपुरा 76.77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः तीसरे,चौथे और पांचवें स्थान पर रहा ..

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ में दीवाली की धूम . रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर बाबा का धाम. भोलेनाथ की गीतों में जमकर झूमे श्रद्धालु.. .देखिए वीडियो.

राज्य पुलिस की इस उपलब्धि के लिए उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इस सराहनीय सफलता के लिए पूरी सीसीटीएनएस टीम को बधाई दी है

यह भी पढ़ें 👉  SIR:विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग टीम ने की समीक्षा..प्रारूप-7 की आपत्तियों का पारदर्शिता के साथ सावधानीपूर्वक निस्तारण करने पर जोर..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें