उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं शुरू,नकल रोकने के लिए परीक्षार्थियों के जूते तक निकलवाये गए..CCTV और धारा 144 का भी पहरा..

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार 16 मार्च से शुरू हो गई हैं. ये परीक्षाएं आगामी 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी.इस बार बोर्ड परीक्षा में 2 लाख,59 हजार 439 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. हाईस्कूल में एक लाख 32 हजार 115 जबकि इंटरमीडिएट में एक लाख 27 हजार 324 परीक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं.परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,जिनमें 191 संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  गौरवान्वित: उत्तराखंड STF के 03 जाबाज़ पुलिस इंस्पेक्टर को गृह मंत्रालय भारत सरकार से “स्पेशल ऑपरेशन पदक" ...

जूते पहनने वालों को नंगे पांव परीक्षा केंद्र जाने की अनुमति

वही इस बार बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध किए गए हैं.इसी क्रम परीक्षार्थियों के जूते और जुराब तक भी निकलवा लिए जा रहे हैं. हालांकि चप्पल पहनने वालों को इससे बाहर रखा गया है. लेकिन जूते पहनने वालों को नंगे पांव ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति मिल रही है..यह पहला मौका है जब उत्तराखंड में नकल रोकने के लिए परीक्षार्थियों के जूते तक उतरवाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: हरिद्वार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय सख्त.. असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के दिए कड़े निर्देश..कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं पुलिस:ADG, LO.

सीसीटीवी से निगरानी और धारा 144 का पहरा

 वही बोर्ड परीक्षाओं पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है. साथ ही परीक्षा केंद्रों में धारा 144 लागू हैं. इसके साथ ही मोबाइल को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है. इस वर्ष पहली बार उत्‍तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराई जा रही है.वही परीक्षा के पहले दिन पेपर देने के बाद परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  सतर्कता:आमजन की सुरक्षा प्राथमिकता को लेकर SSP देहरादून के निर्देश पर नगर से लेकर देहात तक पुलिस तंत्र का लगातार सघन चैकिंग अभियान जारी..
परीक्षार्थियों की बाइट

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें