Good News: सेवामुक्त अग्निवीरों को CM धामी तोहफा..सरकारी विभागों की वर्दीधारी सेवाओं में 10% आरक्षण..अग्निवीर आरक्षण नियमावली जारी…

मुख्यमंत्री ने किया अपना वादा पूरा..इन-इन विभागों में मिलेगा आरक्षण..

देहरादून: उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक और वायदे को पूरा करते हुए,सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को विभिन्न विभागों की वर्दीधारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान कर दिया है..इस संबंध में सोमवार को कार्मिक एवं सर्तकता विभाग की ओर से विधिवित तौर पर उत्तराखंड राज्याधीन सेवाओं में समूह ग के सीधी भर्ती के वर्दीधारी पदों पर सेवायोजन हेतु सेवामुक्त अग्निवीरों को क्षैतिज आरक्षण नियमावली – 2025 जारी कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  जागरुकता: रोड सेफ्टी क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि रहे-SSP दून….खेल- प्रतियोगितओं के माध्यम से सड़क-सुरक्षा के महत्व को उजागर करना एक सराहनीय पहल: SSP

सैन्य बहुल प्रदेश होने के कारण उत्तराखंड सरकार के इस निर्णय को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. इसी नियमावली के जरिए अब सेवामुक्त हुए अग्निवीरों को विभिन्न विभागों के वर्दीधारी पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा. इसमें पुलिस आरक्षी (नागरिक/पीएसी), उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर पीएसी, अग्निशामक, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, बंदी रक्षक, उप कारापाल, वन आरक्षी, वन दरोगा, आबकारी सिपाही, प्रवर्तन सिपाही और सचिवालय रक्षक जैसे महत्वपूर्ण वर्दीधारी पद शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया तो लगेगी BNS की कठोर धारा..धामी सरकार की सख्त हिदायत,अवैध कब्जे छोड़ने होंगे..

मुख्यमंत्री धामी ने कहा“देश की सेवा कर लौटे पूर्व अग्निवीर प्रदेश का गौरव हैं..उन्हें सम्मान और रोजगार का अवसर देना हमारी जिम्मेदारी है. यह निर्णय सेवामुक्त हुए अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक ठोस कदम है.उन्होंने कहा हमारी सरकार पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को हर तरह से सेवायोजन का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर:38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन को लेकर देहरादून पहुंच रहे PM मोदी..VVIP भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल सहित आस-पास 02 किलोमीटर का दायरा रेड जोन घोषित..पूरा हवाई क्षेत्र भी "नो फ्लाईंग जोन"रहेगा..जमी से लेकर आसमा तक कड़ी सुरक्षा घेरा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें