Good News: मोदी सरकार के बजट में कस्टम ड्यूटी घटने से सोना-4350 रुपये हुआ सस्ता…चांदी और प्लेटिनम ज्वेलरी भी सस्ती… केंद्र सरकार के निर्णय पर सर्राफा व्यापारीयों ने जताई खुशी..

देहरादून: केंद्र सरकार द्वारा बजट में सोने-चांदी पर 6 फीसदी कस्टम ड्यूटी घटाने के चलते सोने का रेट 4350 तोला सस्ता हो गया है.. लंबे समय से कस्टम ड्यूटी घटाने की मांग पर सरकार द्वारा राहत मिलने पर सर्राफ़ा व्यापारियों ने खुशी जताई है..सोने और चांदी में कस्टम ड्यूटी घटने से ज्वैलरी खरीदारों में खुशी की लहर है.नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट कस्टम ड्यूटी घटने से जहां सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम में 4000 से अधिक की गिरावट आई है,तो वही चांदी के मूल्य में भी प्रति किलो 5000 से ₹6000 सस्ता हुआ है.इसके अतिरिक्त प्लैटिनम जैसे ज्वेलरी भी सस्ती हुई हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: त्योहारी सीजन के मध्यनजर ट्रेफ़िक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा... देहरादून शहर के कई स्थानों का निरीक्षण कर परखीं यातायात व्यवस्थाएं..आमजन की तरह 02 प्राइवेट वाहन से अधिकारियों के साथ किया शहर का भ्रमण..

कस्टम ड्यूटी घटने से सोने की स्मगलिंग और ग्रे मार्केट ख़त्म होने का सीधा लाभ आमजन को: सर्राफा व्यापारी. 

देहरादून सर्राफा मंडल के अध्यक्ष सुनील मेसोन ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि सरकार ने ज्वेलर्स की काफी टाइम से चली आ रही मांग को मानते हुए कस्टम ड्यूटी को घटाया है.इसके लिए हम सरकार को धन्यवाद देते हैं.मेसोन ने कहा कि सोने में कस्टम ड्यूटी घटने से स्मगलिंग हटेगी और ग्रे मार्केट खत्म होगी.ऐसे में इसका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा..बजट में कस्टम ड्यूटी का अनाउंसमेंट होते ही सोना 4350 रुपये प्रति तोला घट गया है..सुनील मेसोन के अनुसार टैक्स स्लैब में सुधार करके केंद्र सरकार ने टैक्सपेयर को सीधा लाभ पहुंचाया है,और जो टैक्स नहीं देते उन्हें टैक्स पेयर के पूल में आने के लिए निमंत्रण दिया है,जोकि सीधे सीधे राष्ट्र हित में है..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज,मालदेवता में आवागमन सुरक्षित.. सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर,कलिंगा नहर बहाल होने से किसानों को मिली राहत...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें