Good News:उत्तराखण्ड पुलिस के 495 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल..

उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में तैनात जवानों के लिए खुशखबरी है..पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश अनुसार नागरिक पुलिस के 495 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं.कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाने वाले पुलिस जवानों में 454 पुरुष और 41 महिलाएं शामिल है.

पुलिस मुख्यालय आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी मुख्य आरक्षी एवं अपर उपनिरीक्षक ( नागरिक पुलिस अभिसूचना एवं सशस्त्र पुलिस) सेवा नियमावली 2018 यथा संशोधित 2019 2021 एवं 2022 में निहित प्राविधानों के अनुसार मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के रिक्त पदों पर चयन के लिए गठित चयन समिति की संस्तुति के आधार पर निम्नलिखित आरक्षी नागरिक पुलिस को मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस (वेतनमान ₹25500-81100 एवं वेतन मैट्रिक्स लेवल -4) के पद पर आदेश के दिनांक से स्थानीय पदोन्नति प्रदान की जाती है.

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार: RTO ऑफिस में नियुक्त वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…विजिलेंस की कार्रवाई..

खुशी जाहिर करते हुए DGP ने प्रमोशन कर्मियों को दी बधाई..

पुलिस जवानों के प्रमोशन को लेकर खुशी जाहिर करते उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई दी है..साथ उन्होंने न्याय प्रिय पुलिसिंग पर जोर देते हुए राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखने का भी संदेश दिया.

यह भी पढ़ें 👉  *BJP नेताओं से नज़दीकियां पड़ी भारी* किशोर को कांग्रेस का झटका. पार्टी ने सभी पदों से किया पद मुक्त, पत्र हुआ जारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें