भ्रष्टाचार: RTO ऑफिस में नियुक्त वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…विजिलेंस की कार्रवाई..

देहरादून /कोटद्वार: कोटद्वार स्थित RTO (संभागीय परिवहन)कार्यालय में नियुक्त वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह को ₹3000 रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस की टीम ने ट्रेप कर गिरफ्तार किया है.देहरादून विजिलेंस के अनुसार घूसखोर वरिष्ठ सहायक द्वारा शिकायतकर्ता से चालानी रसीद काटने की एवज में रू. 3,000/- रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथों आज 22अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया गया.आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस)सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताँछ जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  Big News:गोलियों की तड़ तड़….थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़..कांस्टेबल प्रदीप के पैर लगी गोली, जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो गोली लगी और बदमाश एहसान को एक गोली लगी.. पुलिस ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार..

उत्तराखंड विजिलेंस ADG वी. मुरुगेशन के अनुसार यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी या कर्मचारी सहित कोई भी लोक सेवक द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है. या  फिर उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो.तो इस विषय में विजिलेंस के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनकर निर्भीक होकर सूचना दें..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: प्रेमनगर टी-स्टेट में यूपी के नामी बदमाश के साथ दून पुलिस की मुठभेड़...बदमाश अनुभव त्रिपाठी को लगी गोली,गिरफ्तार..SSP स्वयं मौके पर है मौजूद.. त्योहारी सीजन में देहरादून में बड़ी घटना को अंजाम देने के फ़िराक में था का बदमाश गिरोह..पुलिस की चौकसी आयी काम..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - खबर सनसनी

सम्बंधित खबरें