Good News:CCTNS प्रोजेक्ट में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने हासिल किया देश में पहला स्थान…SSP ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी. सी. ने CCTNS/ICJS प्रोजेक्ट में उत्कृष्ट कार्य के लिए गृह मंत्रालय पुरुस्कार में चयनित होने पर महिला आरक्षी को किया सम्मानित..

महिला आरक्षी ने बढ़ाया ऊधम सिंह नगर पुलिस का मान..

महिला आरक्षी के अथक प्रयासों से सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट में ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिला देश में प्रथम स्थान..

मास्टर ट्रेनर डौली जोशी ऊधम सिंह नगर पुलिस की प्राइड..

जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस के सीसीटीएनएस का समस्त डाटा किया अप टू डेट..

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा भी दिया जा चुका है वूमैन ऑफ द मंथ का खिताब..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर:नकल माफियाओं पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक…विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत CSIR द्वारा आयोजित SO व ASO पद की ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड.. संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी..SSP देहरादून ने स्वयं मामलें का संज्ञान लेते हुए मौके पर जाकर की कार्रवाई..

09 नवंबर को पुलिस मुख्यालय द्वारा भी किया जा चुका है सम्मानित..

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड राज्य की उधम सिंह नगर पुलिस ने सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट में देश में पहला स्थान हासिल किया है..इस अवसर पर आज 19 दिसम्बर 2023 को SSP ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में तैनात महिला आरक्षी डौली जोशी को सम्मानित किया गया. इन दोनों महिला आरक्षी द्वारा ही सीसीटीएनएस/ आईसीजेएस प्रोजेक्ट में ऊधम सिंह नगर पुलिस का समस्त डाटा अप टू डेट किया गया.यही कारण रहा कि सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट में उधम सिंह नगर पुलिस ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस सराहनीय कार्य के फलस्वरूप पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला आरक्षी का नाम राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में पुरुस्कार के लिए भेजा गया था. जिसमें महिला आरक्षी का नाम चयनित किया गया है.बता दें की ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा  पूर्व में भी उक्त महिला आरक्षी को वूमैन ऑफ द मंथ का खिताब दिया जा चुका है. वही पुलिस मुख्यालय द्वारा भी महिला आरक्षी को 15 अगस्त 2023 को मेडल देकर सम्मानित किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भाजपा को बड़ा झटका, 34 में से 24 जिलापंचायत सदस्यो ने थामा कांग्रेस का दामन. BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सुरेश गंगवार व जिलापंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें