आभार :उपनल कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर “समान कार्य–समान वेतन” कैबिनेट निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया..

देहरादून :उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ संबंधी कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के 7 दरोगाओं के खिलाफ जांच फाइल खोली गई..02 तत्काल निलंबित..

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उपनल कर्मी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सभी मुद्दों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उपनल कर्मियों के हितों की रक्षा, सम्मान एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। यह कदम राज्य सरकार की कर्मचारी हितैषी नीति का प्रमाण है.

यह भी पढ़ें 👉  MDDA की बड़ी कार्रवाई : 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला ध्वस्तीकरण का बुल्डोज़र..प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं:MDDA उपाध्यक्ष..

इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ, उत्तराखंड के अध्यक्ष विनोद गोदियाल, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद, अजय डबराल, मीना रौथाण, रमेश डोभाल, योगेश बडोनी, शैलेंद्र पंवार, अनिल जुयाल, प्रदीप कश्यप एवं संजय पाल मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सरकारी भूमियों से अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य 30 फ़ीसदी पूरा,कार्यवाही में संबंधित विभागों का पुलिस को पूर्ण सहयोग नहीं..मुख्यमंत्री करने जा रहें हैं समीक्षा...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें