गुंडागर्दी :ऋषिकेश बाजार में सरेआम गुंडई,मारपीट,तोड़फोड़- हवाई फायर…देहरादून एसएसपी की चेतावनी का बड़ा असर, आरोपित लोग चंद घण्टों में गिरफ्तार .घटना का वीडियो तेज़ी से वायरल !..

देहरादून: योग नगरी ऋषिकेश के चन्द्रभागा पुल बीच बाजार में सरेआम गुंडागर्दी कर मारपीट तोड़फोड़ और हवाई फायर कर दहशत फैलाने का एक वीडियो वायरल हुआ है.. जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात 9:00 बजे के आसपास की है. बताया जा रहा है कि इस दौरान नशे में चूर कुछ बाहरी तत्वों ने बीच बाजार में ट्रैफिक रोक गाड़ियों में तोड़फोड़ कर हॉकी से वार कुछ युवकों पर हमला किया. इतना ही नहीं गुंडागर्दी का आलम यहां तक पहुंचा कि बदमाशों ने दहशत फैलाते हुए पिस्टल से हवाई फायर तक झोंक दिया.हैरानी की बात यह ही रात 09 बजे के आसपास स्ट्रीट क्राइम के रूप में गुंडागर्दी की हदें पार करने के दौरान चन्द्रभागा पुल के चौराहे पर पुलिस की चौकसी दूर-दूर तक नजर नहीं आयी..हालांकि जैसे ही इस घटना वीडियो सोशल मीडिया में खबरों के साथ वायरल हुआ.. उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए देहरादून एसएसपी ने संबंधित थाना व चौकी इंचार्ज को लाइन हजार करने की समयबद्ध चेतावनी दी.. उसके चंद घंटे में ही ऋषिकेश पुलिस ने गुंडागर्दी फैलाने वाले आरोपित लोगों को गिरफ्तार कर लिया..

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग: मोर्टार फटने से 08 लोग बुरी तरह घायल.. 02 की हालत नाजुक... घायलों को दून अस्पताल कराया गया भर्ती. ब्लास्ट होने से किसी का हाथ गायब तो,किसी का शरीर का अन्य अंग उड़ा.. 

स्ट्रीट क्राइम और लोगो में सरेआम भय व्याप्त करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा. और नाही कार्यवाही में लापरवाही बरतने वालो को: एसएसपी देहरादून..

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून ने ली थानों में Weapon Drill की Class….Basic Tactics का कराया अभ्यास..मसूरी में पुलिस पर हुई आकस्मिक फायरिंग की घटना के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों की Weapon Handling की क्षमता को परखा..

उधर इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेने और मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने संबंधित चौकी इंचार्ज और थाना ऋषिकेश को इस बात की चेतावनी दी है कि अगर शनिवार दोपहर 12:00 तक गुंडागर्दी फैलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो स्वतः ही चौकी और थाना इंचार्ज अपनी आमद पुलिस लाइन कराएंगे..ऐसे एसएसपी की चेतावनी का ही असर रहा की ऋषिकेश पुलिस ने कुछ ही घंटे में सरेआम गुंडागर्दी फायर मारपीट करने वाले आरोपित लोगों को गिरफ्तार कर लिया है…

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी द्वारा नैनीताल दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को सांत्वना…न्याय और सुरक्षा का दिया आश्वासन..DM और SSP को CM के आवश्यक निर्देश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें