SSP देहरादून ने ली थानों में Weapon Drill की Class….Basic Tactics का कराया अभ्यास..मसूरी में पुलिस पर हुई आकस्मिक फायरिंग की घटना के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों की Weapon Handling की क्षमता को परखा..

आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत आदतन अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों,वांटेड/सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी के निर्देश.. संवेदनशील स्थानों में सतर्क दृष्टि: SSP दून

साप्ताहिक रूप से वैपन हैण्डलिंग का अभ्यास एवं शस्त्रों की साफ – सफाई करने के दिये निर्देश..

थाना सेलाकुई व थाना सहसपुर के वार्षिक निरीक्षण के दौरान दिये निर्देश.. 

थाने में मौजूद अभिलेखों का निरीक्षण कर हिस्ट्रीशीटरों, वांछित/ईनामी अपराधियों के संबंध में ली जानकारी..

मालखाने के निरीक्षण के दौरान लंबित  मालों के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश..

विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों/शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिये निर्देश..

 आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत पूर्व आदतन अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों, वांछित/सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश..

  देहरादून:बुद्धवार 21 फ़रवरी 2024 को SSP देहरादून अजय सिंह द्वारा थाना सेलाकुई व थाना सहसपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया.. निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन करते हुए सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अध्यावधिक करने के निर्देश दिये गये. साथ ही सीसीटीएनएस के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए एनसीआरबी पोर्टल, सीएम पोर्टल, ई-डिस्ट्रिक्ट तथा अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली आन लाइन शिकायतों, सत्यापन आदि के  समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिये गये..वही इस दौरान विशेष कर थानों पर उपलब्ध असलहों,दंगा नियत्रण उपकरणों व आपदा उपकरणों के निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा पुलिस कर्मियों से वैपन हैण्डलिंग करवाई गई..साथ ही संबंधित थानाध्यक्षों को नियमित रूप से थानों में मौजूद शस्त्रों की साफ-सफाई करवाने व अधीनस्थ नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी हैण्डलिंग का अभ्यास कराने के निर्देश दिये गये..

यह भी पढ़ें 👉  सरकार ने प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ने का काम किया- सीएम धामी..

 वही दूसरी तरफ थाना परिसर के भ्रमण के दौरान कर्मचारियों के बैरिकों तथा भोजनालय आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा बैरिकों तथा भोजनालय के रख-रखाव तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिये गये. मालखनो के निरीक्षण के दौरान वहाँ रखे मालों व सरकारी सम्पत्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा थानों में लगी हिस्ट्रीशीटरों की सूची तथा उनकी फोटो को थाने के बाहर किसी ऐसे स्थान पर लगाने के निर्देश दिये गये, जहां आम जनमानस को उनके द्वारा किये गये अपराधों के सम्बन्ध में आसानी से जानकारी प्राप्त हो सके. साथ ही अपराधों के विवरण को सरल भाषा में अकिंत किये जाने के निर्देश दिये गये.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर -सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण..IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT का गठन, पुरे प्रकरण में गहन जांच-विवेचना के निर्देश..12 पुलिस कर्मियों पर गिरी ग़ाज..उधमसिंह नगर से तत्काल जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग ट्रांसफर..

 

संवेदनशील स्थानों में सतर्क दृष्टि व हिस्ट्रीशीट/ वांटेड अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के आदेश..

एसएसपी द्वारा थानों में पड़े लंबित माल मुकदमाती व लावारिस मालों के निरीक्षण के दौरान उनके रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने तथा एमवी एक्ट व लावारिस मालों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये. निरीक्षण के उपरान्त एसएसपी देहरादून द्वारा थानों में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की मीटिंग ली गई,जिसमें अपराध नियंत्रण/रोकथाम, विवेचना/शिकायती प्रार्थना पत्रों और  न्यायालय से प्राप्त होने वाले पत्रों के शीघ्र व समयबद्ध विधिक निस्तारण के निर्देश दिये गये.साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों,सवेंदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुए पूर्व आदतन अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों, वांछित/सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये. इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों की समस्याओं के समबन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके निस्तारण हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  ग़जब: देहरादून शहर को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताने वाली निजी कंपनी आयी बैकफुट पर..हमनें केवल एकेडमिक रिसर्च पाठ्यक्रम के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार की थी..न कि सुरक्षा सम्बन्धित पॉलिसी एनालिसिस के लिए:कंपनी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें