कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे को भारी असले सहित हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा..50 लाख फ़िरौती  मामला

कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे को भारी असले सहित हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा..50 लाख फ़िरौती  मामला

सुनील राठी के लिये करता था काम.. राठी के नाम से फोन कर धमकी देकर मांगी गयी थी 50 लाख की फिरौती.

पीडित को परिवार सहित जान से मारने की दी गयी थी धमकी..

01 विदेशी.45 पिस्टल,10 जिन्दा कारतूस, 45 बोर 02 मैगजीन किये गये बरामद. 

बुलट प्रूफ स्कार्पियो में घूमता था सुशील गुज्जर..

गिरफ्तार अभियुक्त का लम्बा चौड़ा आपराधिक इतिहास..

नवोदय नगर सिडकुल में प्लॉट के मामले को निपटाने के एवज में मांगी जा रही थी मोटी रकम…

   हरिद्वार पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता रविकान्त मलिक पुत्र दुष्यंत मलिक निवासी बडा परिवार गुरुकुल कांगडी,थाना कनखल (हरिद्वार) शिकायत दर्ज कराई गई.पीड़ित पक्ष तहरीर अनुसार जिला कारगार में निरूद्ध अभियुक्त सुनील राठी व उसके गुर्गो द्वारा धमकी भरे व्हाटसप काल व मैसेज कर नवोदय नगर प्लॉट के एवज में 50 लाख रूपये की मांग करने और मांग पूरी न होने पर शिकायतकर्ता और उसक पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी थी.बीते 11 फ़रवरी 2023 की रात्री को अभियुक्त नीरज मलिक,प्रदीप राठी,रोहताश,विपिन राठी और सुशील गुज्जर द्वारा शिकायतकर्ता के प्लॉट पर बने कमरे को पूरी तरह तोडने व बिजली का सामान चोरी करने के सम्बन्ध में थाना सिडकुल पर मुक़दमा दर्ज कराया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: रुद्रपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का ऊधम सिंह नगर पुलिस का खुलासा..अंतरराष्ट्रीय अपराधियों से जुड़े फायरिंग के तार..यूपी के 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार.. अज्ञात शूटरों की तलाश में जुटी SIT गठित टीमें..

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार एसएसपी खुद संभाला मोर्चा

 इस संसनीखेज घटना को चुनौती के रुप में लेते हुए हरिद्वार SSP अजय सिंह द्वारा पुलिस व एसओजी सहित अलग-अलग टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए स्वयं ही मामले की मॉनेटरिंग की गयी.इसी का परिणाम रहा कि कुख्यात सुनील राठी गैंग के गुर्गे को भारी असले के साथ गिरफ्तार किया गया.

 हरिद्वार पुलिस के मुताबिक कुख्यात अभियुक्त सुनील राठी के खिलाफ हरिद्वार सहित विभिन्न राज्यों में हत्या,लूट एवं डकैती रंगदारी के कई मुक़दमे दर्ज हैं.. पुलिस कार्यवाही के दौरान 4 मार्च 2023 को अभियुक्त सुनील राठी द्वारा वादी को फोन पर दी गयी. धमकी के एवज में नामजद अभियुक्त सुशील गुज्जर पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मिरगपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ०प्र० को पुलिस टीम द्वारा दिन रात की कड़ी मेहनत इलेक्ट्रानिक व मैनुवल पुलिसिंग की मदद से थाना सिड़कुल क्षेत्रान्तर्गत धर दबोचते हुए अभियुक्त के कब्जे से एक अदद पिस्टल.45 बोर मय 02 अदद मैगजीन व 10 जिन्दा कारतूस .45 बोर बरामद किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  प्रमोशन:उत्तराखंड पुलिस जवानों को गणतंत्र दिवस का तोहफा,46 अपर उपनिरीक्षक बने गुल्मनायक..

बूलेट प्रूफ गाड़ी में घूमने वाले सुशील गुज्जर ने उगाई के लिए रचा षड्यंत्र .

   हरिद्वार पुलिस से अनुसार बूलेट प्रूफ स्कार्पियो गाड़ी में घूमने वाले अभियुक्त सुशील गुज्जर द्वारा सुनील राठी के लिये काम करना व कुछ दिन पहले नवोदय नगर हरिद्वार में एक प्लॉट को लेकर दोंनो पक्षो में लडाई-झगडा और उसको सुलझाने के लिये सुनील राठी की पत्नी दिपाली द्वारा फोन करके इस प्लाट के सम्बन्ध में सुनील से वार्ता करनी है की बात कही.ऐसे में 24 फरवरी 2023 को दिपाली का फोन अभियुक्त सुशील गुज्जर को आने पर उसने कहा कि अमरकान्त की सुनील राठी से बात करानी है,मैं तुम्हे कान्फ्रेंस में लूगी फिर मैने(अभियुक्त) अमरकान्त के पास जाकर दिपाली के फोन आने पर जिसमें सुनील राठी पहले से कॉन्फ्रेस काल में था. दिपाली के कहने पर अमरकान्त (वादी का भाई)की बात सुनील राठी से कराई सुनील राठी ने अमरकान्त को धमकी देते हुए कहा कि एक करोड़ ले या ढाई करोड दे दे. इतना ही नहीं इस पूरे मामले को निपटाने के लिये अभियुक्त (सुशील गुज्जर) ने 50 लाख रूपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गयी. 

यह भी पढ़ें 👉  ISBT सामुहिक दुष्कर्म केस: मजबूत इन्वेस्टिगेशन के लिए SSP देहरादून ने गठित की SP सिटी के नेतृत्व में संयुक्त विशेषज्ञों की SIT टीम…दिल्ली से देहरादून तक Surveillance टीम की मद्दत से स्पेशल SIT पुलिस दुष्कर्म वाली बस की तहकीकात करेंगी.. सभी टीमें देहरादून से दिल्ली तक गहन जांच-पड़ताल के लिए रवाना..

गिरफ्तार अभियुक्त –

1- अभियुक्त सुशील गुज्जर पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मिरगपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र-37 वर्ष

बरामद 

1– अदद पिस्टल IN MSD22A1000478.45 बोर मय 02 अदद मैगजीन व 10 जिन्दा कारतूस .45 बोर

2-01 डोगल मय सिम जिओ मय 03 अदद मोबाईल फोन। 3- 01 अदद स्कार्पियो UK 17R 0090 बुलेट प्रूफ.

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

1- मु0अ0सं0 243/14 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 120बी 34 भादवि कोतवाली गंगनहर।

2. मु0अ0सं0 54/2000 धारा 302,120बी, 34 भादवि मंगलौर 

3. मु0अ0सं0 107/2005 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 120बी, 34 भादवि थाना लक्सर।

4- मु0अ0सं0 125/2006 धारा 302,307,506,34 भादवि थाना लक्सर।

5- मु0अ0सं0 298/07 धारा 308 भादवि कोतवाली गंगनगर

6- मु0अ0सं0 211/08 धारा 2/3 गैगेस्टर थाना लक्सर।

7. मु0अ0सं0 28914 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट कोतवाली गंगनहर।

8- मु0अ0स0 91/23 धारा 380,386,427,506 भादवि थाना सिडकुल।

9- मु0अ0स0 799/15 धारा 304/120 बी थाना देवबन्द सहारनपुर 

10- मु0अ0स0 399/17 धारा 307/386/112 बी थाना देवबन्द सहारनपुर 

11- मु0अ0स0 561/ 17 धारा 147/148/149/302 /120 बी थाना देवबन्द सहारनपुर 

12- मु0अ0स0 374/18 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें