सम्मान: 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए SSP देहरादून अजय सिंह को मिला राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक..

उत्तराखंड मुख्यमंत्री की गरिमामय उपस्थिति में महामहिम राज्यपाल द्वारा SSP देहरादून को पदक से किया सम्मानित..

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद देहरादून के 6 अन्य पुलिस कर्मियों को भी मिला सम्मान..

देहरादून:”76 वें गणतंत्र दिवस” के अवसर पर 26 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामय उपस्थिति में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा एसएसपी देहरादून अजय सिंह, को उनके द्वारा किये गए विशिष्ट कार्यो के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  जब हरियाणा पर्यटक की कार मसूरी-किमाड़ी रोड में आग का गोला बनी..देखें वीडियो

 26 जनवरी कार्यक्रम के दौरान जनपद देहरादून में नियुक्त महिला उप निरीक्षक नागरिक पुलिस ज्योति कन्याल को भी उनके द्वारा किये गए विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की..रक्षा मंत्री ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का दिया आश्वासन ..

वही इसके अतिरिक्त जनपद के निम्न अधिकारियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट/विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड  द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री पदक/ पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति “डिस्क” से सम्मानित किया गया..

1- निरीक्षक नाoपुo कमल कुमार लुन्ठी, *(विशिष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ” गोल्ड”)..

2- निरीक्षक ना०पु० प्रदीप कुमार राणा, (उत्कृष्ट विवेचना के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक ).

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: ड्रिंक एंड ड्राइव कर सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों को दून पुलिस ने फिर पढ़ाया कानून का पाठ..थार से बाहर लटककर टशनबाजी करने वाले 03 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर वाहन सीज...

3- उपनिरीक्षक, एमoटीo जगत सिंह बिष्ट,(सेवा के आधार पर पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “गोल्ड”).

4-  निरीक्षक अभिसूचना लक्ष्मण सिंह नेगी (विशिष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ” सिल्वर” ).

5- उप निरीक्षक नाoपुo देवेश कुमार खुगसाल (विशिष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ” सिल्वर” ).

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें