सम्मान: कांवड़ ड्यूटी में मुस्तेद रहकर कर्तव्य-निष्ठा निर्वहन करने पर दो महिला पुलिस कर्मियों को मिला पुरस्कार.. ऋषिकेश कांवड़ मेला व्यवस्था निरीक्षण के दौरान एसएसपी दून ने उत्साहवर्धन कर दिया सम्मान..

अपने व्यवहार को संयमित रखते हुए कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता करें: एसएसपी दून..

बारिश से बचाव के लिए बरसाती और छतरियां भी वितरित..

देहरादून:कांवड़ ड्यूटी के दौरान सड़क पर दिन-रात अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने वाली दो महिला पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया. मंगलवार को ऋषिकेश कांवड़ मेला क्षेत्र भ्रमण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने उत्साहवर्धन कर ड्यूटी में पूर्ण कर्तव्य निष्ठा से मुस्तेद रहने वाली दो महिला पुलिस कर्मियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मान दिया.. इतना ही नहीं मानसून में लगातार बारिश के दौरान कांवड़ मेला में दिन-रात सड़कों पर ड्यूटी देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल बढाते हुए उन्हें बारिश से बचाव के लिए छतरियां और बरसाती (रेन कोट)भी वितरित किये गए. 

यह भी पढ़ें 👉  योगी सरकार की राह पर CM धामी, एक साल में गैंगस्टर एक्ट के तहत 445 अपराधियों पर कार्रवाई कर 175 करोड़ रुपए की संपत्ति ज़ब्त.नकल माफियाओं से लेकर गंभीर किस्म के अपराधियों पर एक्शन जारी.

अपने व्यवहार को संयमित रखते हुए कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता करें: एसएसपी दून..

वर्तमान में प्रचलित कावंड मेले के दृष्टिगत मंगलवार 30 जुलाई 2024 को एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र का भ्रमण कर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात प्रबन्धन को लेकर पुलिस द्वारा की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.इस दौरान एसएसपी द्वारा ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारियों को बारिश एंव तेज धूप से बचाव के लिए बरसाती और छतरियां वितरित की गई.इसके साथ ही ड्यूटीरत कर्मचारियों से वार्ता कर उनसे ड्यूटी के दौरान आने वाली दिक्कतों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए ड्यूटी के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने के निर्देश दिए गए.वही इस दौरान अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने वाली 02 महिला कर्मियों को एसएसपी देहरादून द्वारा नगद ईनाम से पुरूस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया. इसके साथ ही कांवड़ ड्यूटीरत अन्य कर्मियों को भी ड्यूटी के दौरान पूर्ण निष्ठा से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किये जाने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारीयों को ड्यूटी के दौरान अपने व्यवहार को संयमित रखते हुए कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता के निर्देश भी दिए गए..

यह भी पढ़ें 👉  SSP ऊधम सिंह नगर डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देश में UDN पुलिस का सख्त एक्शन.. काशीपुर में छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के घर पर चला बुलडोजर..अवैध मकान ध्वस्त.. अभियुक्त को भेजा ज़ेल..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें