मानवता: गरीब-बेसहारा और जरूरतमंदों के ‘सांता क्लॉज’ बने SSP देहरादून..देर रात बेटी संग ठंड में फुटपाथों में रहने वाले असहाय लोगों को गर्म कंबल और खाद्य सामग्री बांट लिया आशीर्वाद…गरीब बच्चों को आर्थिक सहायता कर शिक्षा के लिए किया प्रोत्साहित..

देहरादून :उत्तराखंड की मित्र पुलिस का मानवता भरा चेहरा कई बार सामने आता हैं..ऐसा ही ताज़ा उदहारण एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा क्रिसमस डे की रात गरीबों का सेंटा क्लॉज के रूप में सामने आया.क्रिसमस की देर रात देहरादून शहर के सड़क किनारे ठंड में रहने वाले असहाय और गरीब लोगों को एसएसपी दून ने अपनी बेटी संग मिलकर सर्द मौसम में कप-कपातें लोगों को गर्म कंबल और खाद्य सामग्री बांट उसने आशीर्वाद लिया..

यह भी पढ़ें 👉  "STF" साइबर क्राइम पुलिस को मिली सफलता…अंतरराष्ट्रीय पार्सल फ्रॉड के जाल में फ़साने वाला मास्टरमाइंड नाइजीरियन क्रिमिनल दिल्ली से गिरफ्तार…फ़र्जी अधिकारी बनकर अनगिनत लोगों से करोडों रुपये की ठगी…
एसएसपी अपनी बेटी संग गरीबों की मद्दत करते

घंटाघर, दून हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन आदि स्थान पर रात्रि 12 बजे जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर अलग अंदाज में मनाया क्रिसमस डे..

दरसल जहाँ एक ओर तमाम लोग अपने परिवार दोस्तों के साथ 25 दिसम्बर को क्रिसमस सेलिब्रेट करते रहे.वही दूसरी ओर अपनी ड्यूटी के साथ ही बीती रात रात्रि क्रिसमस डे के अवसर पर SSP देहरादून द्वारा अपनी बेटी के साथ शहर के मुख्य स्थानों का भ्रमण किया गया.इस दौरान जबरदस्त ठंड के मौसम में घंटाघर, दून अस्पताल व रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर जरूरतमंद व्यक्तियों से बातचीत कर न सिर्फ उनको गर्म कंबल वितरित किए गए.बल्कि उनको खाद्य सामग्री भी बांटी गई..ऐसे में जरूरतमंद व्यक्तियों द्वारा रात्रि में SSP और उनकी बेटी को अपने पास देखकर सुखद महसूस करते हुए उन्हें आशीर्वाद  दिया..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: देहरादून में इन 13 बड़े भू-माफियाओं की संपत्ति जब्त कार्रवाई शुरू,10 करोड़ से अधिक की चल-अचल प्रॉपर्टी होगी अटैच.. 150 से अधिक रडार पर

गुब्बारे बेच अपने परिवार का मदद करने वाले बच्चों को एसएसपी ने आर्थिक सहायता और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया..

 वही इस दौरान रात्रि में गुब्बारे बेचकर अपने परिवार का सहयोग करने वाले कुछ बच्चे भी एसएसपी से मिले.. उनसे बातचीत कर उनको भी गर्म कंबल व आर्थिक मदद कर काम के साथ साथ पढ़ाई के लिए भी प्रोत्साहित किया..वही दूसरी तरफ देर रात्रि में जानवरों को भी बिस्कुट  दिए तो जानवर भी सेंटा को देख पीछे पीछे चलने लगे..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: 18 संगीन मुकदमों का फ़रार इनामी हिस्ट्रीशीटर चढ़ा उत्तराखंड एसटीएफ के हत्थे..पहचान छिपाकर देहरादून प्रेमनगर के इस इलाकें में पनाह लिए छुपा था.   

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें