एक्शन: राष्ट्रीय राज मार्ग चौड़ीकरण में बाधक बनी अवैध मजार को हटाया गया.. रुद्रपुर में बनी संरचना को नोटिस देकर हटाया

उधमसिंह नगर/रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर वर्षो पहले बनी अवैध मजार को राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन ने रातोरात बुलडोजर चला हटा दिया.इस अवैध मजार को हटाने से पहले नोटिस जारी किया गया था..जानकारी के मुताबिक एक ही नाम की कई अवैध मजारे होनी की सर्वे रिपोर्ट और राष्ट्रीय राज मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक होने की वजह से इस अवैध मजार को हटाए जाने की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही थी. इस नाम से यूपी में कई स्थानों पर इस तरह की अवैध मजारे है..

यह भी पढ़ें 👉  38वें राष्ट्रीय खेल:उत्तराखंड के विवेक पांडे ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य,खेल मंत्री ने दी बधाई.. 

जानकारी के रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर बीती देर रात प्रशासनिक ने बुलडोजर से कार्रवाई करते हुए अवैध संरचना को हटाकर राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण ने मार्ग चौड़ीकरण का काम तत्काल शुरू कर दिया. प्रोजेक्ट के मुताबिक ये चौराहा व्यस्त यातायात की वजह से जाम से प्रभावित था.अवैध अतिक्रमण वाले इस मजार को हटा अब इसे चौड़ा करके 6 लाइन का राष्ट्रीय मार्ग बनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  मुठभेड़: गौमाता के हत्यारों पर SSP दून का कड़ा प्रहार.. कुख्यात ईनामी गैंगस्टर एहसान मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार..अभियुक्त पर यूपी,उत्तराखंड और हरियाणा में डेढ़ दर्जन संगीन मुक़दमें दर्ज….SSP स्वयं कार्रवाई में रहें..

उत्तराखंड के प्रवेश द्वार के पहले चौराहे और यहां खटीमा पानीपत और दिल्ली अल्मोड़ा हाईवे मिलता है, जिस कारण इस पर भारी यातायात चलता है.

इस अवैध मजार को हटाने से पहले पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा लगाई थी और विद्युत आपूर्ति बंद करके जेसीबी मशीनों की रौशनी पर काम किया और आधे घंटे में उक्त काम को पूरा कर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 220 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र...

प्रशासन के अनुसार एन एच के अभियंताओं ने उक्त मार्ग को चौड़ा करने में आ रही बाधाओं का जिक्र किया था. जिस पर आज उनके द्वारा कार्रवाई की गई.अब रोड चौड़ी कर चौराहे पर यातायात के प्रेशर को कम किया जाएगा.

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

बता दें कि उत्तराखंड की धामी सरकार भी तक लगभग 534 ऐसी अवैध संरचनाओं को हटा चुकी है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें