साइबर धोखाधड़ी में शातिर नाइजीरियन नागरिक दिल्ली से गिरफ्तार. कस्टम अधिकारी बनकर ऋषिकेश निवासी से 15 लाख की ठगी..

देहरादून साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली के मोहन गार्डन से नाइजीरियन मूल के साइबर क्रिमिनल एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया हैं.. अभियुक्त ने वर्ष 2022 में ऋषिकेश निवासी से विदेशी पार्सल रिलीज के नाम पर 15 लाख की साइबर ठगी की थी.. गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल EBUKA OBI S/O PASCAL OBI मूल रूप से वेस्ट अफ्रीका देश के घाना का रहने वाला है.. वर्तमान में नई दिल्ली के मोहन गार्डन P ब्लॉक मूल निवास करता था. अभियुक्त लंबे समय से कस्टम अधिकारी बनकर विदेशी गिफ्ट लिस्ट करने के नाम पर देशभर में धोखाधड़ी करता था.अभियुक्त के कब्ज़े से 10 मोबाईल हैण्डसैट, 3 सिम कार्ड, 3 डैबिट कार्ड, 2 नोट बुक बरामद किया गया हैं. जांच पड़ताल में उसके उसके बैंक अकाउंट ट्रांजैक्शन सहित अन्य तरह की जानकारी जुटाकर प्रभाव शिकंजा कसने की कार्रवाई जारी है. देहरादून साइबर पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि अभियुक्त कस्टम अधिकारी बनकर गिफ्ट रिलीज करने के नाम पर देश भर में लोगों को फोन से संपर्क कर ठगी के जाल में फंसा कर लाखों रुपए ठगता था. देहरादून साइबर पुलिस के मुताबिक अभी तक इस वर्ष विदेशी नाइजीरियन मूल के दो साईबर क्रिमिनल गिरफ्तार हो चुके हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सीमाद्वार-आईटीपीबी रोड़ में खतरनाक जलभराव से जनता त्रस्त,DM ने लिया संज्ञान..नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के दिए निर्देश..

अपराध का तरीका:

STF आयुष अग्रवाल के अनुसार गिरफ्तार किये गये नाइजीरियन अभियुक्त द्वारा विभिन्न मोबाईल नम्बरों से कॉल कर गिफ्ट भेजने का प्रलोभन देकर स्वंय को कस्टम का अधिकारी बताकर टैक्स जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी से अलग-अलग बैंक खातों में पैसा मंगवाया जाता है. 

यह भी पढ़ें 👉  STF का शिकंजा: प्रतिबंधित हाथी के दांत के साथ तीन अंतरराज्यीय वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार..

गिफ़्ट लेने की साइबर ठगी से बचें:STF

STF एसएसपी आयुष अग्रवाल के मुताबिक साइबर क्रिमिनल आए दिन नई नई तरह की हथकंडे अपना कर धोखाधड़ी कर रहे हैं. जागरुक होकर बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है. किसी भी प्रकार का ऑनलाईन गिफ्ट लेने से पूर्व हर की पूर्ण जानकारी सम्बन्धित कम्पनी आदि से भलींभांति जांच पड़ताल अवश्य करा लें. कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें.वही कोई भी आर्थिक साइबर धोखाधड़ी शक होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाईन 1930 या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर सम्पर्क करें. ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम का यू टर्न , 3दिन प्रदेश में बारिश व बर्फबारी . *जानिए मौसम अपडेट*

बाइट:आयुष अग्रवाल,एसएसपी, STF, उत्तराखंड

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें