देहरादून SSP का स्पष्ट संदेश..अपराधियों को शह देकर ज़मानत देने वाले हो जाए सावधान…ऐसे व्यक्ति भी जायेंगे अब सलाखों के पीछे..अभियुक्त की जमानत देने वाले ज़मानती के घर की गई कुर्की..

अपराध को बढ़ावा देने वालो को बख्शा नहीं जाएगा: SSP दून

देहरादून: अपराधियों को शह देकर उनकी जमानत करने वाले लोग अब हो जाएं सावधान.. देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने साफ तौर पर सख्त संदेश देते हुए कहा है कि ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा जो अपराधियों का बढ़ावा देकर उनकी जमानत करते हैं…ऐसे व्यक्तियों पर प्रभावी कानूनी शिकंजा करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा..इसी का ताजा उदाहरण थाना डोईवाला क्षेत्र से सामने आया है.यहाँ एक अपराधी की जमानत देने वाले जमानती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर की कुर्की की गई.

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन:हरिद्वार जिले में एक और अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुलडोजर..सरकारी भूमि पर अवैध संरचना में कोई अवशेष नहीं मिले: प्रशासन..

अपराधियों को शह देकर अपराध को बढ़ावा देने वालो को नहीं जायेगा बक्शा, ऐसे व्यक्ति भी जायेंगे सलाखों के पीछे :- एसएसपी देहरादून..

कोतवाली डोईवाला पुलिस के अनुसार SSP देहरादून के निर्देशानुसार न्यायालय से प्राप्त वारण्ट एवं अलग-अलग आदेशों का शीघ्रता से तामिल कर निस्तारण की कार्यवाही जारी हैं. इसी क्रम में न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा वाद संख्या- 42/17 राज्य बनाम राजेन्द्र आदि में रिकवरी/कुर्की वारंट निर्गत किये जाने पर पुलिस द्वारा इस केस में अभियुक्त की जमानत लेने वाले जामिनान राजेंद्र पुत्र तुगंलराम निवासी हंसूवाला डोईवाला (देहरादून) के घर पर कुर्की कर नियमानुसार जामिनान उपरोक्त की संपत्ति कुर्क की गयी.

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: तेज रफ़्तार का कहर..ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर..कार सवार 06 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत..एक घायल..घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें