उत्तराखंड STF की मैनुअली पुलिसिंग में फंसा 5 साल से फरार चल रहा 50 हजार का इनामी हत्यारा…खानाबदोशों की तरह बहरूपिया बनकर वर्षो से दे रहा था पुलिस को चकमा.. 

देहरादून: उत्तराखंड STF की मैनुअल रणनीति पुलिसिंग में एक ऐसा हत्यारा फंसा जो पिछले 5 सालों से खानाबदोशों की तरह बहरूपिया बनाकर अलग-अलग राज्यों में पहचान छुपा पनाह लिए हुए था..50 हजार के इस इनामी अपराधी को STF ने हरिद्वार के रानीपुर स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार किया है.. हत्या का आरोपी अभियुक्त बलवीर सिंह रानीपुर स्थित न्यू पंजाब ढाबे में तंदूर कारीगर के रूप में काम करता था.. एसटीएफ के अनुसार पिछले 5 वर्षो से फरार चल रहा हत्यारोपी बलवीर सिंह अपनी पहचान और रूप बदलकर हरियाणा,पंजाब,उत्तर प्रदेश,दिल्ली व राजस्थान जैसे राज्यों में स्थित अलग-अलग ढाबों में काम कर रहा था..जनपद हरिद्वार में विगत 05 वर्ष पूर्व घटित एक हत्या के प्रकरण में 16 दिवस के भीतर 50-50 हजार के 02 इनामी अपराधियों को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी हैं..

बाईट। आयुष अग्रवाल, STF, एसएसपी

अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ करने वालों का विरोध करने पर आरोपियों ने की थी भाई हत्या..

उत्तराखंड STF एसएसपी आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि वर्ष 2018 में एक व्यक्ति की हत्या के प्रकरण में हरिद्वार जनपद के थाना रानीपुर में धारा 302, 354(क) IPC के तहत दर्ज मुकदमें में कुख्यात अपराधी बलबीर सिंह पुत्र श्रवण गिरी  निवासी ग्राम चिड़ियापुर थाना लक्सर हरिद्वार हाल लेबर कालोनी सैक्टर-2 बीएचईएल हरिद्वार की धरपकड़ के लिए एसटीएफ द्वारा प्रयास किये जा रहे थे.इसी क्रम में  एसटीएफ टीम द्वारा पिछले 05 वर्षो से वांटेड कुख्यात ईनामी हत्यारे बलबीर सिंह को देर रात हरिद्वार के रानीपुर मोड के पास ढाबे से गिरफ्तार किया गया .. STF एसएसपी के मुताबिक लेबर कालोनी रानीपुर हरिद्वार में बीते 10 अगस्त 2018 को वादी की पुत्री के साथ तीन व्यक्तियों द्वारा छेड़छाड़ की घटना की गयी थी.लेकिन जब इस घटना का विरोध पीड़िता के भाई हेमन्त ने किया तो मौके पर मौजूद तीन अभियुक्त-वीर सिंह,बलवीर और विरेन्द्र द्वारा हेमन्त के साथ जमकर मारपीट कर उसके सिर पर चोट मारकर हत्या उसकी कर दी गयी..घटना के बाद  तीनो अपराधी मौके से फरार हो गये थे. इस घटना के कुछ ही समय बाद हरिद्वार पुलिस द्वारा एक अभियुक्त वीरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया था.लेकिन हत्या के घटना में शामिल अन्य 02 अभियुक्त वीर सिंह व बलबीर सिंह तब से लगातार फरार चल रहे थे.. ऐसे में दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर DIG गढ़वाल द्वारा 50-50 हजार का ईनाम घोषित किया गया था.इसी क्रम में STF ने इनामी अपराधियों की धरपकड़ में बीते 31 नवंबर -2023 को फ़रार अभियुक्त वीर सिंह को रामजीवाला छकड़ा थाना मण्डावर जनपद बिजनौर से गिरफ्तार किया.. इसके उपरांत  50,000 के फरार इनामी अभियुक्त बलबीर को लेकर STF को अलग-अलग तरह से महत्वपूर्ण जानकारी मिली.सूचना तंत्र और मैनुअल पुलिसिंग पर लगातार कार्य करने परिणामस्वरूप अभियुक्त बलवीर को देर रात रानीपुर मोड हरिद्वार स्थित न्यू पंजाब ढाबा पर दबिश मार कर गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  सबक़: नकली बंदूक लेकर चढ़ा कंधे पर,लैंडिंग हुई सीधे जेल पर…चुनाव विजय जुलूस दौरान नकली बंदूक लहराकर रौब झाड़ने वाले युवक को दबोच दून पुलिस ने पहुँचाया सही ठिकाने..

पहचान और रूप बदलकर अलग-अलग राज्य में पनाह

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि हत्या की घटना के बाद  वह राजस्थान चला गया था,फिर उसके बाद दिल्ली व हरियाणा में काफी दिनों तक अपनी पहचान छिपा कर अलग-अलग होटलों मे तंदूर का काम करता रहा..इसके बाद कुछ दिन पहले रानीपुर मोड स्थित न्यू पंजाब ढाबे पर तंदूर  का काम करने के लिए हरिद्वार आ गया था..

यह भी पढ़ें 👉  NDPS अदालत से नशा तस्कर को 14 साल की कठोर सजा..

खानाबदोश अपराधियों को पकड़ना बड़ी चुनौती: STF

STF एसएसपी आयुष अग्रवाल के अनुसार इस प्रकरण में हत्या कर फरार चल रहे दोनों 50-50 हजार इनामी अपराधियों को पकड़ने में विशेष रणनीति अपनाई गई. क्योंकि दोनों ही अपराधी खानाबदोश किस्म के थे,इनका कोई स्थानी पता न होने के कारण गिरफ्तारी कर पाना बहुत कठिन हो रहा था.इसके अलावा दोनों ही अपराधी किसी प्रकार से मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करते थे और ना ही अपने घरवालों के संपर्क में थे.दोनों अभियुक्तों कि गिरफ़्तारी पूर्णत मैनुवली सूचना पर सम्भव हो पायी है.. एसएसपी STF आयुष अग्रवाल के अनुसार इस वर्ष 2023 अब तक 54 से अधिक खतरनाक शातिर व इनामी अपराधियों को STF गिरफ्तार कर चुकी है.

यह भी पढ़ें 👉  मित्र पुलिस: क्रिसमस डे के अवसर पर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए SSP देहरादून ने खुद सडक़ पर उतर संभाला मोर्चा..जनपद में पर्यटकों के अत्याधिक आवागमन पर मसूरी-देहरादून सहित आसपास के सभी होटल-रिजॉर्ट फूल..

गिरफ्तार आरोपी का नाम:

बलबीर सिंह पुत्र श्रवण  गिरी मूल निवासी ग्राम चिड़ियापुर थाना लक्सर हरिद्वार हाल लेबर कालोनी सैक्टर-2 बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें