मसूरी में फ़िर ब्रेक फेल होने से पर्यटकों की बस इस बार सीधे कार से जा टकराई.

देहरादून:मसूरी के गाँधी चौक ( लाइब्रेरी)से देहरादून जा रही पर्यटकों की बस लक्ष्मी नारायण मंदिर पर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई.इस घटना में पर्यटकों की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.लेकिन गनीमत रहा कि इस हादसें में जान माल  जैसा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.बताया जा रहा है कि गांधी चौक पर ढाल से उतरते ही पर्यटकों की बस के ब्रेक फेल होने से पर्यटकों की कार से सीधे टकरा गई.हालांकि बस टकराते ही वहीं पर रुक गई,अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी.वही इस घटना से दूसरी तरफ कुछ देर ट्रैफिक जाम हो गया. हालांकि कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात सुचारू किया.

यह भी पढ़ें 👉  बॉबी पंवार पर एक और आपराधिक मुकदमा दर्ज..सचिवालय में मारपीट,गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप..मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी..

बता दें कि इन दिनों पर्यटक सीजन है. जिसके चलते भारी तादाद में देश के अलग-अलग हिस्सों से सैलानी भारी तादात में मसूरी घूमने  आ रहे हैं.मसूरी में ब्रेक फेल होने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी रोडवेज बसों सहित अन्य तरह के वाहनों में तकनीकी खराबी आने के कारण इस तरह के हादसे देखे गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड DGP की बहुचर्चित नवीन पुस्तक "साइबर एनकाउंटर" का आज 12 बजे मुख्यमंत्री धामी करेंगे विमोचन.. 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें