बॉबी पंवार पर एक और आपराधिक मुकदमा दर्ज..सचिवालय में मारपीट,गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप..मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी..

देहरादून:टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके बॉबी पँवार पर एक और आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ है. इस बार आरोप हैं कि उन्होंने सचिवालय में उत्तराखंड शासन के वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली- गलौच के साथ ही उन्हें डराते धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी हैं.इतना ही नहीं बॉबी पँवार पर मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप भी लगा है. ऐसे के  शिकायतकर्ता कपिल कुमार,वरिष्ठ निजी सचिव उत्तराखंड शासन द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी बॉबी पँवार सहित उनके अन्य दो साथियों के खिलाफ देहरादून कोतवाली में अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी सफलता: देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रहे 05 बांग्लादेशी नागरिकों सहित संदिग्ध भारतीय महिला को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार.. पूछताछ में चौंकाने वाले ख़ुलासे हुए..SSP देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर कार्रवाई...

मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की तैयारी: पुलिस

कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार 06 नवंबर 2024 को शिकायतकर्ता- कपिल कुमार, वरिष्ठ निजी सचिव उत्तराखंड शासन द्वारा कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गई..तहरीर में बताया गया की विश्वकर्मा भवन के कार्यालय कक्ष में बॉबी पंवार नाम के व्यक्ति द्वारा अपने 02 अन्य साथियों के साथ सचिव आवास व उनके स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली- गलौच की गई.इसके अलावा उन्हें डराते धमकाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई..शिकायतकर्ता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में – मुकदमां अपराध संख्या 475/24 धारा 115(2), 352,351(3), 121(1), 132,221 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है.वही दूसरी ओर पीड़ित पक्ष का मेडिकल कराया गया है.अब आगे साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर :उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, पुलिस विभाग में 1521 पदों के लिए सीधी भर्ती की घोषणा। अधीनस्थ चयन आयोग भेजा पत्र।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें