पेयजल समस्या,लिकेज सहित जनपद में पानी की बर्बादी रोकने के लिए जिलाधिकारी देहरादून द्वारा दिये युद्धस्तर पर कार्यवाई निर्देश..संबंधित अधिकारी अपने-अपने कार्य क्षेत्राें में भ्रमण कर त्वरित निस्तारण में जुटे..प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट तलब:-DM,देहरादून..

देहरादून: गर्मियों में पेयजल समस्या,लिकेज,एवं जनपद देहरादून में पानी की बर्बादी रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्यवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी देहरादून सोनिका द्वारा सम्बंधित विभागों को दिए गए हैं.इतना ही नहीं जल संस्थान,पेयजल निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों अपने-अपने कार्य क्षेत्राें में भ्रमण करते हुए पेयजल समस्या का त्वरित संज्ञान लेकर निराकरण करने के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं.जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया हैं कि प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों को त्वरित निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया..उत्तराखंड के हित में अनेक नीतिगत प्रावधानों में शिथिलता देने का किया आग्रह

पानी की बर्बादी करने वालों को नोटिस जारी

 जिलाधिकारी द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम रविवार से ही सम्बंधित अधिकारियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए, समस्याओं का निराकरण की कार्रवाई की साथ ही पानी की बर्बादी करने वालों को मौके पर ही नोटिस जारी किए.उत्तर शाखा के कोलागढ़ उपखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में पेयजल के अपव्यय/बर्बादी जैसे घरों कि पोर्च धोना गाड़ियां धोना गमले एवं किचन गार्डन की सिंचाई करने वाले उपभोक्ताओं को अभियंताओं द्वारा पेयजल का अपव्यय/बर्बादी न करने के लिए जागरूकता एवं नोटिस प्रेषित करने का कार्य किया गया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मुख्यमंत्री का ‘एक संवाद : वीर सैनिकों के साथ‘ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग..हमारे सैनिकों का शौर्य और त्याग अद्वितीय व भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक : मुख्यमंत्री,धामी

टोल फ्री नं पर पेयजल से जुड़ी 32 शिकायतों में से 14 शिकायतों का एक ही दिन में निस्तारण.. 

 वही जनपद देहरादून में पेयजल समस्या के निराकरण एवं पानी की बर्बादी पानी से संबंधित किसी भी समस्या,पानी की कमी व पाईपलाइन लीकेज़ सहित पानी से संबंधित अन्य शिकायतों के लिए जिलाधिकारी देहरादून के फेसबुक पेज या टोल फ्री नं0 18001802525/18001804109 पर कॉल की जा सकती हैं. रविवार विभिन्न माध्यमों सोशल मीडिया,फेसबुक पेज, टोलफ्री नंबर, समाचार पत्रों के माध्यम से कुल 32 शिकायत प्राप्त हुई.जिसमें से अभी तक 14 का निस्तारण कर लिया गया हैं.जबकि शेष पर कार्य गतिमान हैं. प्राप्त शिकायतों में अधिकतर शिकायत लिकेज की प्राप्त हुई हैं.कम प्रेशर वाले क्षेत्रों टैंकर की आपूर्ति कर वहाँ लिकेज समस्याओं को ठीक किए किया गया.वही कई जगहों पर क्षतिग्रस्त नलों की शिकायतों पर नल ठीक करवाए गए..

यह भी पढ़ें 👉  भर्ती परीक्षाओं की धांधली को लेकर धरना देने वालों को पुलिस ने जबरन देर रात उठाया,आधा दर्जन भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को पुलिस तंत्र की सख्ती जारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें