गिरफ्तारी: ऋषिकेश शोरूम में हुए अराजकता घटनाक्रम में अब पार्षद  सहित तीन और आरोपी गिरफ्तार..एसएसपी दून के निर्देश पर उपद्रवियों के खिलाफ ताबड़तोड़ धरपकड़ कर कार्रवाई जारी..अब तक 6 लोग गिरफ्तार…

सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी: SSP दून

देहरादून-ऋषिकेश स्थित शोरूम में हुई मारपीट,तोड़ फोड़ और धार्मिक भावनाओं को भड़काने मामलें आरोपियों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी.पुलिस द्वारा पूर्व में 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार के उपरांत अब घटना में शामिल नामजद आरोपी पार्षद वीरपाल सहित कैलाश और सूरज जाटव नाम के तीन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई हैं. पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में अलग- अलग टीमें गठित कर लगातार अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दे रही हैं. इसी क्रम में मंगलवार पार्षद और उसके 02 साथियों की गिरफ्तारी की गई है.अब तक इस प्रकरण में 06 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी. पुलिस अन्य फरार आरोपीयों की तलाश में लगातार जुटी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून रिलायंस डकैती कांड: चिन्हित लुटेरों का दिल्ली रोहिणी सेक्टर 24 ठिकाना..दून पुलिस का बना निशाना..अभियुक्तों के ठिकाने से दून पुलिस को मिले महत्वपूर्ण साक्ष्य..बदमाशों की धरपकड़ में खुद एसएसपी जुटे..

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के क्रम में मंगलवार 4 मार्च 25 को स्थानीय पार्षद सहित तीन अन्य अभियुक्तों को हिरासत लेकर पूछताछ भी की जा रही है. सघन पूछताछ उपरांत अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी है. 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसिंग: लॉन्ग वीकेंड पर पर्यटकों/आमजन की सुविधा के लिये डायवर्जन प्वाइन्टस/ यातायात व्यवस्था का जायजा लेने एसएसपी देहरादून पहुंचे ग्राउड जीरो पर…

देहरादून पुलिस के अनुसार इस  दौरान अभियुक्तों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से गुरुद्वारा साहिब जाकर अपनी गलती की क्षमा मांगने के संबंध में भी एक पोस्ट किया जाना भी संज्ञान में आया है..ऐसे में दून पुलिस की आमजन से अपील है कि कृपया संयम बनाये रखे.पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है.वही सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी कोई बात प्रसारित न करे,जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचे,पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है,धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में प्रदर्शन के दौरान बाहरी अराजकता तत्वों ने हदें पार की, जहां-तहां पुलिस सहित दुकानों पर पथराव.. देखें वीडियो..

 गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- वीरपाल पुत्र पन्ना लाल निवासी सर्वहारा नगर, काले की ढाल, ऋषिकेश, उम्र- 37 वर्ष..

2- सूरज पुत्र धर्मवीर निवासी उपरोक्त, उम्र 22 वर्ष

3- कैलाश पुत्र धर्मवीर निवासी उपरोक्त, उम्र 28 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें