हरिद्वार पुलिस ने 24 घटें में ज्वैलरी शॉप चोरी का किया खुलासा,20 लाख की ज्वैलरी बरामद कर 02 शातिर चोरों को दबोचा.

हरिद्वार: कोतवाली रुड़की के अंतर्गत शिवाजी कॉलोनी स्थित ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए हरिद्वार पुलिस ने दो शातिर चोरों को धर दबोचा है.रुड़की के नहर पटरी सोनाली पुल के पास से गिरफ्तार किये गए अभियुक्त मुसर्रफ उर्फ शाहिद उर्फ पप्पू और मीर आलम के क़ब्जे से चोरी किये गए लगभग 20 लाख के कीमती जेवरात बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल 2023 को रुड़की के शिवाजी कॉलोनी स्थित M. R.Jewellers शॉप में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा सेंधमारी कर लाखों के कीमती ज्वेलरी और नक़दी में हाथ साफ करने की वारदात सामने आयी थी.घटना के बाद ज्वेलरी शॉप संचालक शेख मोनिबर द्वारा तहरीर देकर रुड़की कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह की दिशानिर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली रुड़की एवं गंगनहर पुलिस टीम ने चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर घटना कारित करने वाले दोनों चोरों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव में इस बार जनपद देहरादून में वोटर्स का आंकड़ा 15 लाख 49 हजार के पार..90 फ़ीसदी मतदान टारगेट लेकर युद्स्तर की तैयारियों में जुटा जिला निर्वाचन....सभी मतदाताओं से अपील बढ़चढ़ करें इस बार वोट: जिला निर्वाचन अधिकारी.....देहरादून में ये हैं वोटर्स के आंकड़े..

 अपराधियों की खेर नहीं एक-एक कर सब जाएंगे जेल: SSP हरिद्वार

जनपद हरिद्वार के अपराध पर लगातार अंकुश लगाने में जुटे एसएसपी अजय सिंह ने सख्त लहज़े में कहा कि अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों की खैर नहीं,सब अपराधी एक-एक कर जेल जाएंगे.क्योंकि हरिद्वार पुलिस हर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई कर ये सुनिश्चित कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  नये अपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्तराखंड के नए डीजीपी का जोर..न्याय प्रक्रिया की आवश्यकताओं के अन्तर्गत मशीन,उपकरण एवं संयत्रों की आवश्यकता एवं आंकलन के सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक ने जारी किये दिशानिर्देश...

 गिरफ्तार अभियुक्त 

1- मुसर्रफ उर्फ शाहिद उर्फ पप्पू पुत्र अशरफ निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर थाना कोतवाली  रुड़की  जनपद हरिद्वार.. 

2-मीर आलम पुत्र मौहसीन निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार .

यह भी पढ़ें 👉  इधर VVIP ड्यूटी में लगी रही पुलिस..उधर हथियारों के बल पर शहर के बीचों-बीच ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों डकैती.. घटना को चैलेंज के रूप में लिया गया हैं.. जल्दी बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा : SSP देहरादून

▶️ बरामदगी 

1- 02- हार, 01 बड़ी नथ, 01 छोटी नथ, 02 मंगल सूत्र, 06 जोड़ी कान के कुन्डल,16 पेन्डेन्ट,08 चैन, 09 तबीजी,01 जोड़ी कान के टाप्स,01 कान का टाप्स,21 पाईपपेन्डेन्ट,आधार कार्ड की छायाप्रति आदि..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें