फ़र्जी चिटफंड कंपनी की आड़ में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश..02 गिरफ्तार..03 फरार…600 से अधिक लोग धन दुगना के लालच में फंसे..

देहरादून: फर्जी चिटफंड कंपनी की आड़ में 2014 से 2019 तक करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दून पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.जबकि गिरोह के 3 सदस्य फरार चल रहे हैं.जिनकी तलाश जारी है.पुलिस खुलासे के अनुसार सर्वोत्तम एग्रो कोऑपरेटिव सोसाइटी और सर्वोत्तम जनश्री संचय निधि लिमिटेड चिटफंड कंपनी के माध्यम से देहरादून में  500 से 600 लोगो से लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला फरवरी 2023 सामने आया था.इसी क्रम में फरार चल रहे गैंग में दो अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है.इससे पहले भी एक अभियुक्त को गिरफ्तार का जेल भेजा जा चुका है.जबकि गिरोह के 03 वांटेड लोगों की तलाश जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: धामी सरकार की पुलिसकर्मियों को सौगात. 4600 ग्रेड पे को मिली मंजूरी....
बाइट: सरिता डोभाल, एसपी सिटी, देहरादून

धोखाधड़ी के रुपयों उत्तर प्रदेश के बरेली में 60 बीघा जमीन खरीदी..

देहरादून एसपी सिटी सरिता डोभाल के मुताबिक वर्ष 2014 से 2019 तक इस गिरोह के सदस्यों ने ठगी के करोड़ों रुपयों से उत्तर प्रदेश के बरेली में 60 बीघा जमीन खरीदी. 27 फरवरी 2023 को शिकायतकर्ता जरीन खान पत्नी अब्दुल सलाम निवासी डाकपत्थर को चिटफंड कंपनी गिरोह के लोगों ने एग्रो कोऑपरेटिव सोसायटी पर कमीशन के आधार पर न सिर्फ नौकरी पर रखा. बल्कि उस के माध्यम से जनता से पैसे लेकर ठगी का जाल बिछाया..ऐसे में जब जमा रक़म का समय पूरा होने पर पैसे लौटाने की बात सामने आई तो गिरोह लोगों के पैसे ना लौटाने की बात कह कर जान से मारने की धमकी दी.. इसी शिकायत के आधार पर थाना कैंट में 2019 में मुकदमा दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने की मुलाकात..उत्तराखण्ड की फिल्म नीति को बताया फिल्मों को बढ़ावा देने वाला..राज्य में फिल्मांकन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा..

5 से 7 साल में रकम दोगुना करने का लालच

दून पुलिस खुलासे के अनुसार चिटफंड कंपनी की आड़ में 2014 से 2019 तक गिरोह के लोगों द्वारा सैकड़ों लोगों को ठगी के जाल में फंसा कर 5 से 7 साल में जमा रकम को दोगुना करने का लालच दिया गया लेकिन समय पूरा होने के बाद किसी को कोई पैसा नहीं दिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस विभाग में फेरबदल, कई चौकी इंचार्ज बदले गए.. देखिए लिस्ट

गिरफ्तार अभियुक्त

 1-महेश कुमार पुत्र मदनलाल.निवासी अजबपुर कलां थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून. उम्र 36 वर्ष.

2- राजेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र चंद्र सिंह बिष्ट.निवासी जलवायु विहार, झाझरा. देहरादून.उम्र 62 वर्ष..

फरार अभियुक्त

 1-मोहम्मद इरफान पुत्र अब्दुल हमीद निवासी ग्राम हसनपुर शेरपुर विकासनगर .

2-डीके मिश्रा.

3- पंकज मिश्रा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें