चेतक जवानों पर हमले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,कब्जे से अवैध तमंचा-कारतूस बरामद..गुंडई के लिए हरिद्वार में जगह नहीं:SSP हरिद्वार

हरिद्वार: थाना पथरी के फेरुपुर इलाकें में रात के समय चेतक  जवानों पर हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्त में आए अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा जिंदा कारतूस बरामद किए गए है. पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. बता दें कि 28 मई 2023 को चौकी फेरुपुर इलाकें में रात के समय एक मारपीट मामले की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे चेतक पुलिसकर्मियों ने मारपीट करने वाले आरोपी को पकड़ने की कार्यवाही की तभी अर्जुन नाम के अभियुक्त ने पुलिस चेतक जवानों पर हमला कर दिया था.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: प्रेमनगर टी-स्टेट में यूपी के नामी बदमाश के साथ दून पुलिस की मुठभेड़...बदमाश अनुभव त्रिपाठी को लगी गोली,गिरफ्तार..SSP स्वयं मौके पर है मौजूद.. त्योहारी सीजन में देहरादून में बड़ी घटना को अंजाम देने के फ़िराक में था का बदमाश गिरोह..पुलिस की चौकसी आयी काम..

इस घटना के बाद मारपीट में घायल पीड़ित युवक और चेतककर्मी की शिकायत पर थाना पथरी में दर्ज अलग-अलग मुकदमों में आरोपी की तलाश में जुटी थी.इसी क्रम टीम 29 मई 2023 की देर रात मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अर्जुन को शाहपुर बस अड्डे से दबोचा गया. अभियुक्त के कब्जे से बरामद अवैध तमंचा और कारतूस के आधार पर थाना पथरी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  STF का शिकंजा:ज़ेल में बंद कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि मुख्य गुर्गा व भाजपा पार्षद सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार..हत्या,अवैध वसूली और करोड़ों की संपत्ति हड़पने का प्रकरण..

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता..

अर्जुन पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी कटारपुर थाना पथरी .

 बरामदगी का विवरण 

1- हमले में प्रयुक्त हाथ का कड़ा

2-एक 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस.

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पूर्व मिलावटखोरों के खिलाफ दून पुलिस का एक्शन शुरू..यूपी/उत्तराखण्ड में नकली खाद्य पदार्थ सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश..250 किलो नकली पनीर और दही के साथ गिरोह के 02 शातिर सदस्य गिरफ्तार..सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं :SSP दून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें