बड़ी ख़बर: प्रेमनगर टी-स्टेट में यूपी के नामी बदमाश के साथ दून पुलिस की मुठभेड़…बदमाश अनुभव त्रिपाठी को लगी गोली,गिरफ्तार..SSP स्वयं मौके पर है मौजूद.. त्योहारी सीजन में देहरादून में बड़ी घटना को अंजाम देने के फ़िराक में था का बदमाश गिरोह..पुलिस की चौकसी आयी काम..

घायल बदमाश को अस्पताल में कराया गया भर्ती..बड़ी वारदात की फ़िराक में देहरादून आया था गिरफ्तार बदमाश अनुभव त्रिपाठी !…

जिलेभर के सभी आउटपोस्ट पर सघन चेकिंग जारी जनपद की सीमाएं सील…

प्रेमनगर टी-स्टेट दरू चौक में बदमाश के साथ मुठभेड़ में बदमाश घायल दाहिने पैर में लगी गोली…

मौके पर घायल बदमाश गिरफ्तार, बदमाश के कब्जे से 315 बोर देसी तमंचा बरामद..

घायल बदमाश को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसको उच्च उपचार के लिए दून चिकित्सालय रेफर किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  पेयजल शिकायतों का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम किया जाए: CM धामी..समस्त डीएम पेयजल किल्लत वाले स्थानों को चिन्हित कर कार्य योजना तैयार करें: CM

एसएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण पुलिस टीम से ली जानकारी..

 एसएसपी पहुंचे प्राथमिक चिकित्सालय प्रेमनगर,घायल बदमाश के बारे में पुलिस टीम से ली जानकारी..

 देहरादून: त्योहारी सीजन में कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने की दृष्टिगत देहरादून पुलिस लगातार सघन चेकिंग में अभियान में जुटी है. इसी बीच मंगलवार देर रात प्रेम नगर के टी स्टेट दरू चौक में चेकिंग के दौरान पुलिस और यूपी के नामी बदमाश के बीच मुठभेड़ की घटना हुई..पुलिस के अनुसार बदमाश की ओर से फायरिंग देख पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की. जिसमें बदमाश अनुभव त्रिपाठी को पर में दाहिने गोली लगी.इस पूरी कार्रवाई में एसएसपी अजय सिंह और एसपी सिटी मौके पर मौजूद रहे..पुलिस कार्रवाई के दौरान बदमाश त्रिपाठी के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा  बरामद किया गया.वही घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के लिए प्रेम नगर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया,जहां से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया.. फायरिंग की घटना का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी स्वयं अस्पताल जाकर घायल अभियुक्त से मिले..

यह भी पढ़ें 👉  तबादले-बड़े स्तर पर IPS और PPS अधिकारियों के ट्रांसफर..

देहरादून में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे बदमाश

पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली बदमाश अनुभव त्रिपाठी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य हैं.वही पूर्व में भी लखनऊ में वाहन चोरी में जेल गया है.पूछताछ में जानकारी मिली कि गिरोह के अन्य लोग भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने देहरादून आने वाले थे.इससे पहले ही पुलिस की ये कार्रवाई हुई.

यह भी पढ़ें 👉  Case workout: रोहित नेगी हत्याकांड के कातिलों को दून पुलिस ने मुठभेड़ कार्रवाई में ऐसे दबोचा..मुजफ्फरनगर और शामली निवासी अजहर और सिकंदर की हालत गंभीर !..

वही अब अभियुक्त से अन्य जानकारी ली जा रही है..

घायल बदमाश नाम पता.

अनुभव त्रिपाठी  पुत्र श्री सुदेश त्रिपाठी निवासी सनेमा रोड हरदोई  उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें