नाबालिग अपहरण मामलें में 5 साल से फ़रार भगोड़े इनामी को हरिद्वार पुलिस ने पंजाब से किया गिरफ्तार..

वर्ष 2017 में हरिद्वार से नाबालिग लड़की को अपहरण करने के मामले में पिछले 5 साल से फरार चल रहे हैं एक भगोड़े अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने पंजाब के संगरूर इलाक़े से गिरफ्तार किया है. पुलिस के शिंकजे में आए अभियुक्त अशरफ उर्फ रोशनदीप के ऊपर 50 हजार का नाम इनाम घोषित था. नाबालिग लड़की को अपहरण कर फरार चल रहा अभियुक्त-अशरफ उर्फ रोशनदीप मूल रूप से पंजाब के ग्राम रोड़ीवाला,थाना संगरूर,जिला अहमदगढ़ का रहने वाला है..

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव: मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न को लेकर एसएसपी देहरादून ने स्वयं सम्भाला मोर्चा…संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा के संबंध में लगातार  आवश्यक निर्देश….

संपति कुर्क और NBW के साथ भगोड़ा घोषित था अभियुक्त.

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक नाबालिक अपहरण मामले में 2017 से फरार चल रहे आरोपी अरशद की गिरफ्तारी न होने के कारण पहले पुलिस ने कोर्ट कार्यवाही के तहत अभियुक्त की  संपत्ति को 2 अक्टूबर 2021 कुर्क किया.लेकिन इसके बावजूद भी आरोपी कोर्ट में पेश न होकर फरार चलता रहा. इसके बाद कोर्ट में लंबे समय तक अभियुक्त की उपस्थिति ना होने के चलते अदालत द्वारा न सिर्फ आरोपी अरशद को भगोड़ा घोषित गया.बल्कि उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए “स्टैंडिंग गैर जमानती वारंट” (NBW) जारी किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा:आगामी नगर निकाय चुनाव और राष्ट्रीय खेलों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस ने कसी कमर…SSP देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्थाओं की करी समीक्षा..

5 साल से ठिकाने बदल पुलिस को  चकमा.

हरिद्वार पुलिस के अनुसार 5 साल से फ़रार चल रहा अपहरण आरोपी अरशद अपनी गिरफ्तारी बचने के लिए लगातार एक के बाद एक ठिकाने बदल पुलिस को चकमा दे रहा था.ऐसे में हाल के समय उत्तराखंड से वांटेड इनामी अपराधियों की विशेष धरपकड़ अभियान के दौरान मंगलवार मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के आधार अभियुक्त अरशद को पंजाब के संगरूर इलाके से गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  तिरंगा:मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में किया 215 ऊँचे तिरंगे का लोकार्पण..

 विशेष अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने दो माह में 101 इनामी अपराधी दबोचे..

बता दें कि उत्तराखंड में 1 दिसंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक चलाए गए विशेष दो माह के अभियान के दौरान हरिद्वार पुलिस ने अब तक शतकीय पारी के रूप में 101 फरार इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया हैं..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें