Uksssc पेपर लीक मामलें में अब  राजकीय पॉलिटेक्निकल का कर्मचारी राजवीर गिरफ्तार, हरिद्वार अभ्यर्थियों को लीक कराया था पेपर..

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में DGP अशोक कुमार के नेतृत्व में STF ताबड़तोड़ धरपकड़ जारी रखे हुए है..इसी क्रम अब STF ने टिहरी गढ़वाल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के कर्मचारी राजबीर को गिरफ्तार किया है.. मूल रूप से हरिद्वार लक्सर का रहने वाला राजबीर टिहरी गढ़वाल हिंदोलखाल स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त है.. STF के मुताबिक राजबीर ही वह शख्स है जिसनें हरिद्वार के अभ्यर्थियों को धामपुर नकल सेंटर पहुंचाकर पेपर लीक किया था. 

यह भी पढ़ें 👉  खूनी वारदात का खुलासा: क्लेमेंट टाउन में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति क़ो दून पुलिस ने दबोचा… सहारनपुर से तमंचा लाया, फिर दिया वारदात को अंजाम..

UKsssc पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने पूर्व में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पूछताछ में बरामद साक्ष्यों के आधार पर राजवीर को उसके निवास स्थान हरिद्वार लक्सर से शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  "साइबर एनकाउंटरर्स" पुस्तक से समझिए हर घर दस्तक देने वाले साइबर अपराध से कैसे बचें,12 सच्ची घटनाओं का सार करेगा आपको अलर्ट.डिजिटल एनकाउंटर्स टिप्स के साथ लॉन्च बहुप्रतीक्षित हिंदी संस्करण.

राजबीर का धामपुर नकल सेंटर केन्द्रपाल सीधा कनेक्शन: STF

उत्तराखंड

STF एसएसपी अजय सिंह के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजबीर द्वारा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के कुछ परीक्षार्थियों को अपने साथ धामपुर (यूपी) नकल के सेंटर ले जाकर प्रश्न पत्र लीक कराया गया था.. राजबीर का धामपुर  नकल माफिया केंद्र पाल से सीधा कनेक्शन था.ऐसे में जांच पड़ताल में तमाम गवाहों के बयान एवं  टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर टिहरी राजकीय पॉलिटेक्निकल कर्मचारी राजबीर की गिरफ्तारी हुई हैं.. STF के अनुसार Uksssc केस में अभी कई और गिरफ्तारियों के प्रयास जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  तैयारियां: डीएम देहरादून ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम,वेयर हाउस का किया निरीक्षण..ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें