उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट,धूल भरी आंधी के साथ कई जिलों में तेज बारिश-ओलावृष्टि का अनुमान,11 जून से 14 जून तक मुख्यतः इन 7 जनपदों में अलर्ट..

देहरादून:उत्तराखंड में आज से  पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना जताई गई है.मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले चार दिन 11 जून से 14 जून तक गरज चमक के साथ बारिश,आंधी तूफान ओलावृष्टि का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग वैज्ञानिक ने इस दौरान एतिहाद बरतने की सलाह भी दी है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के घंटाघर सहित इन 12 स्थानों पर धरना-प्रदर्शन एवं जनसभा पूर्ण रूप से प्रतिबंध..पांच से अधिक व्यक्तियों के समूह पर भी पाबंदी..धारा 163 BNSS लागू..

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 11 जून को राज्य के 7 जनपदों उधम सिंह नगर,नैनीताल, देहरादून,हरिद्वार,उत्तरकाशी,टिहरी और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि के साथ ही 50 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की प्रबल संभावना है.यही कारण हैं कि मौसम के बदलते मिजाज आशंका को देखते हुए yellow और Orange अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि के साथ ही 40 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है.जिसको लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  कुष्ठ रोगी आश्रम में बाहरी लोगों का अवैध कब्जा,जांच के बावजूद एक साल से जिला प्रशासन में निस्तारण की सुनवाई अटकी..
बाइट:विक्रम सिंह,मौसम निदेशक.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें