SSP दून हुए सख़्त: पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के दृष्टिगत ISBT चौकी के सभी पुलिस कर्मियों का एक साथ किया ट्रांसफर..

पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्यो का निर्वहन करने के सख्त निर्देश..कर्तव्यों में शिथिलता व लापरवाही बरतने वालों को कडी चेतावनी.

एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पहुँचकर अधिकारियों/ कर्मचारियों के कार्यो की करी समीक्षा. किया ब्रीफ..

पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए चौकी आइएसबीटी में नियुक्त 11 पुलिस कर्मियों को किया अन्यत्र स्थानांतरित..

देहरादून: थाना पटेल नगर के अंतर्गत ISBT पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सख्त एक्शन लेते हुए गुरुवार (15 मई 2025)को ISBT चौकी में तैनात सभी 11 पुलिस कर्मियों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया. इसके साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्यो का निर्वहन करने के लिए एसएसपी ने सभी को कड़ी चेतावनी भी दी हैं. एसएसपी ने साफतौर पर कहा कि कर्तव्यों में शिथिलता व लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी..गुरुवार को एसएसपी थाना पटेल नगर पहुंचे जहां सभी पुलिस कर्मियों को लाइन में खड़ा कर उनकी क्लास लगाते हुए पारदर्शिता व जनहित पुलिसिंग पर खासा जोर दिया.इसके साथ एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मियों के कार्यो कि समीक्षा कर दर्ज मुकदमों और लंबित प्रार्थना पत्रों की सिलसिलेवार समीक्षा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए..

यह भी पढ़ें 👉  आस्था:कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए समुचित प्रबंधन के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश..

वही ISBT चौकी के बदले गए पुलिस कर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए 11 पुलिस कर्मियों को अन्य जगह स्थानांतरित करने के साथ ही ISBT चौकी के नए इंचार्ज उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा को बनाया गया..

यह भी पढ़ें 👉  जनहित पुलिसिंग: SSP देहरादून ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर झंडा जी मेला में स्वयं कानून व्यवस्था का मोर्चा संभाला..मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा के लिए त्रुटिरहित पुलिसिंग सुनिश्चित करने के दिये सख़्त निर्देश..

बता दें कि 14 मई 2025 को ISBT इंचार्ज देवेश खुगशाल 01 लाख रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था.. ऐसे में मामलें की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल उपनिरीक्षक देवेश खुगशाल को निलबिंत कर दिया गया…

यह भी पढ़ें 👉  आस्था:गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले...प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें