राहत:देहरादून शहर को जाम से मुक्त रखने के दृष्टिगत DM के आदेश; 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा निशुल्क और आशा रोड़ी बैरियर रहेगा टोल मुक्त..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस हाइवे का लोकार्पण एवं देहरादून में आयोजित जनसभा कार्यक्रम के दृष्टिगत टोल मुक्त आवागमन..

लच्छीवाला टोल प्लाजा व आशा रोडी बैरियर को खुला रखने के डीएम ने जारी किए आदेश.

देहरादून :देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में भारी संख्या में जनमानस के प्रतिभाग करने की संभावना के दृष्टिगत जिला प्रशासन देहरादून चाक चौबंद व्यवस्थाएं करने में जुटा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले वाहनों शहर तथा आसपास जाम की स्थिति न बने इसके लिए जिलाधिकारी ने लच्छीवाला टोल प्लाजा को 14 अप्रैल को प्रातः 5:00 बजे से सांय 8:00 बजे तक खुला रखने के आदेश दिए गये हैं.जिसके फलस्वरुप इस दौरान किसी भी निजी, कमर्शियल व अन्य वाहनों का टोल टैक्स नहीं काटा जाएगा। मंगलवार प्रातः 05 बजे से लेकर शाम 08 बजे तक टोल प्लाजा से वाहनों का नि:शुल्क आवागमन रहेगा..

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग अपहरण मामलें में 5 साल से फ़रार भगोड़े इनामी को हरिद्वार पुलिस ने पंजाब से किया गिरफ्तार..

जिला प्रशासन द्वारा टोल प्लाजा को नि:शुल्क रखने के आदेश दिए हैं । प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सीमावर्ती व पर्वतीय जनपदों से बसे एवं निजी वाहनों के अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंचने की संभावना के चलते टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति न बने तथा शहर को जाममुक्त रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये जाने को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुबह 05 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक टोल प्लाजा को नि:शुल्क रूप से खुला रखने के आदेश दिए हैं । इस अवधि में फास्ट टैग से भी किसी प्रकार का कोई टोल नहीं वसूला जाएगा है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी की अपेक्षा अनुसार देहरादून शहर के यातायात में सुधार लाने की क़वायद तेज..ट्रैफिक आवागमन को बहाल रखने के दृष्टिगत खुद सड़क पर उतरे SSP दून....जगह-जगह निरीक्षण कर ट्रैफिक में बाधा बनने वाले अतिक्रमण व अन्य व्यवधानों को अवमुक्त करने की कार्यवाही शुरू....सभी स्टेक होल्डर की मद्दत से यातायात व्यवस्था को बेहतर करने पर हमारा जोर: SSP दून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें