हादसा: मुनस्यारी-कौसानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा टेम्पो ट्रेवल, 5की मौत 7घायल..

बागेश्वर
मुनस्यारी-कौसानी मार्ग पर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त SDRF ने 07 घायलो का किया रेस्क्यू

तहसीलदार कपकोट द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि फरसाली के पास एक वाहन खाई मे गिर गया है। जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बुरी लत: देहरादून की 02 बहने मोबाइल गेम खेलते-खेलते असम पहुँची..दून पुलिस ने दोनों बहनों को किया सकुशल बरामद.. 

सूचना पर SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम के मौके पर पहुंचने के उपरान्त ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन एक टेंपो ट्रैवलर था, जो मुनस्यारी से कौसानी की ओर जा रहा था। जिसमे 12 लोग सवार थे, फरसाली के पास वाहन अनियंत्रित होकर 30 -40 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
घटनास्थल पर 07 लोग घायल व 05 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई है । वाहन मे सवार घायलो को खाई से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्प्ताल भेजा गया व मृत लोगों मे 02 पुरुष व 03 महिलायें है, जिन्हे टीम द्वारा खाई से रिकवर कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल टावरों से लाखों के उपकरण ग़ायब कर विदेशों में सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश,25 लाख के उपकरणों के साथ पश्चिमी यूपी के 04 सक्रिय अपराधी गिरफ्तार.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें