नियुक्ति:पुलिस सेवा के लिए प्रेरित करते हुए SSP देहरादून ने 417 पुलिस चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र..

पुलिस परिवार में आगमन पर सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की करी कामना….एसएसपी ने अधाराभूत प्रशिक्षण का महत्व समझाते हुए आगामी ट्रेनिंग के दौरान सिखलाई जा रही बातों को पूर्ण मनोयोग से ग्रहण करने के लिये किया प्रेरित..

देहरादून :10 मार्च 26 को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी ना0पु0/पीएसी सीधी भर्ती 2025 में चयनित नागरिक पुलिस के 417 सफल अभ्यर्थियों को उनके नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए.कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए एसएसपी दून द्वारा बताया गया कि वर्तमान परिदृश्य में पुलिस के समक्ष कई नई चुनौतिया उभरी है। उक्त चुनौतियों से बेहतर ढंग से निपटते हुए आम जन के मध्य पुलिस की छवि को और बेहतर बनाने के लिये एक पुलिस कर्मी का शारिरिक तथा मानसिक रूप से सुदृढ होना नितान्त आवश्यक है, जिसमें पुलिस प्रशिक्षण की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़ें 👉  Good News:उत्तराखंड पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित..

अत: एसएसपी ने सभी चयनित अभ्यर्थी पुलिस ट्रेनिंग के दौरान सिखाई जा रही बातों को पूर्ण लगन एवं मनोयोग के साथ ग्रहण करे तथा भविष्य में कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान उक्त सिखलाई का अनुसरण करें। अंत मे एसएसपी देहरादून सभी चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस परिवार में आगमन पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: उत्तराखंड दौरे पर आ रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, 21नवम्बर को हरिद्वार में करेंगे रोड़ शो....

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें