सुरक्षा:होली पर जन सुरक्षा के मध्यनजर दून पुलिस मुस्तैद..IG गढ़वाल ने संभाली सड़क पर उतर कानून व्यवस्था की कमान…हर नाके से लेकर चौक-चौराहों पर निरक्षण कर ड्यूटी में तैनात पुलिस को दिए आवश्यक दिशा निर्देश..

देहरादून : होली के पर्व में आम जन सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता देते हुए गढ़वाल डीआईजी राजेश स्वरूप द्वारा स्वयं मैदान में उतरकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभाला. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की बिगड़ती कानून व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में आईजी गढ़वाल द्वारा होली के दिन स्वयं हर चेक-पोस्ट नाके से लेकर शहर सभी चौक-चौराहों पर निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिस फोर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने समस्त थाना चौकी प्रभारी को सख्त निर्देश देते हुए किसी भी तरह के शांति व्यवस्था बिगड़ना और हुडदंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. होली के पावन पर्व पर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए IG गढ़वाल की सड़कों पर मौजूदगी से पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आयी.आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हुड़दंगियों पर लगाम कसने के लिए आईजी गढ़वाल, राजीव स्वरूप ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए जनपद देहरादून क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में UCC कानून को लेकर विशेष विधानसभा सत्र के चलते पुलिस/प्रशासन ने भी कसी कमर..विधानसभा के चारों ओर लागू रहेगी धारा-144….SSP देहरादून ने सत्र सुरक्षा ब्रीफिंग के साथ ही ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस बलों की फुल ड्रेस रिहर्सल करवायी..भारी संख्या में फ़ोर्स रहेंगी तैनात.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें