बड़ी खबर: उत्तराखंड दौरे पर आ रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, 21नवम्बर को हरिद्वार में करेंगे रोड़ शो….

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 21 नवम्बर को अपने एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार आ रहे है। इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, उत्तराखंड दौरे पर आए थे। आम आदमी पार्टी कर प्रवक्ता ये जानकारी दी गई, जानकारी के अनुसार इस महीने आप पार्टी के बडे नेताओं ने उत्तराखंड के कई अलग -अलग इलाकों में दौरे किए है। अरविंद केजरीवाल हरिद्वार में आयोजित होने वाले एक रोड शो में प्रतिभाग करेंगे। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियाँ शुरू कर दी गई गई .

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसफर:देहरादून में इंस्पेक्टर/दरोगाओं के भारी संख्या में तबादले... कानून व्यवस्था में सुधार लाने के दृष्टिगत SSP दून की कवायद..

आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने बताया कि हरिद्वार उत्तराखंड का गौरव है और आप पार्टी हमेशा ही इस पूरे प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का संकल्प ले चुकी है। उन्होंने कहा कि, हरिद्वार के बिना प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का सपना साकार नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि 21 नवंबर को आप पार्टी एक विशाल रोड शो हरिद्वार में आयोजित कर रही है जिसमें अरविंद केजरीवाल जी मुख्य अतिथी होंगे और यह रोड शो हरिद्वार शहर में निकलेगा। इसके बाद अरविंद केजरीवाल एक प्रेसवार्ता करते हुए मीडिया से रुबरु होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पर SSP दून स्वयं अपने ऑफिस से ड्रोन कैमरे की नज़र से करते हैं मॉनिटरिंग…ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों को ड्रोन कैमरा कैसे ट्रेक करता हैं देखिए..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें