हत्या: नानकमत्ता कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या..सीसीटीवी में कैद हुई बाइक सवार हत्या की घटना.. मुख्यमंत्री ने स्वयं संज्ञान लेकर दिए DGP को सख्त कार्रवाई के आदेश..

उधमसिंह नगर: नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह को गुरुवार की सुबह लगभग 6:15 बजे मोटरसाइकिल से आए तो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी..सरेआम की गई क़त्ल की ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई..बताया जा रहा हैं कि गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल बाबा तरसेम सिंह को डेरा सेवादारों  द्वारा तत्काल खटीमा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया..उधर सनसनीखेज इस गंभीर घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस DGP अभिनव कुमार को हत्यारा की धरपकड़ कर पूरे मामले में एसआईटी गठित कर  जांच पड़ताल के आदेश दिए हैं..

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC पेपर लीक घोटाला: हाकम सिंह की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी STF

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल !

हत्यारें जल्द गिरफ्तार होंगे: SSP उधमसिंह नगर

डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की दो अज्ञात बाइक सवारों द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं अस्पताल में भी बाबा तरसेम सिंह को देखने के लिए सेवादारों की भारी भीड़ एकत्र होने लगी हैं.. मौके की नजाकत को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा मौके पर आवश्यक फोर्स तैनात कर दी गई है. वहीं घटना से आक्रोशित सिख समाज के लोगों का कहना है कि सेवा कार करने वाले बाबा कि उनके ही डेरे पर आकर खुलेआम हत्या कर देना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते है. सिख समाज ने मांग की हैं कि जल्द से जल्द दोषी हथियारों को पकड़ कर न्याय दिलाया जाए..

यह भी पढ़ें 👉  आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत SSP देहरादून के दिशानिर्देश में बॉर्डर पुलिस मीटिंग का आयोजन..जनपद की सीमा से लगने वाले अन्य जनपद एवं राज्यों के सीमावर्ती थानों के अधिकारियों के साथ आगामी चुनाव को लेकर की गई महत्वपूर्ण बैठक…

CCTV फुटेज

सीसीटीवी फुटेज में कैद 3 सेकंड में हत्या की वारदात..

 नानकमत्ता बाबा की हत्या कर भागने वाले हत्यारों की करतूत सीसीटीवी फुटेज पुलिस प्रशासन के हाथ लग गई है.जिसके आधार पर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गई है. उधम सिंह नगर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह लगभग 6:15 से 6:30 के बीच इस घटना को अंजाम दिया गया है. सीसीटीवी फुटेज एवं प्रत्यक्ष दर्शियों के बयान के आधार पर हत्यारों की पहचान करने की जा रही है,जिसके लिए स्थानीय लोगों एवं आम जनता से भी मदद की अपील की जा रही है. एसएसपी ने कहा कि जल्द से जल्द हत्यारों को कानून की गिरफ्त में लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्साह: मुख्यमंत्री ने गाया" बेडु पाको बारामासा"गढ़वाली गीत तो झूम उठे सेना के जवान। सीएम ने जवानों को दी बधाई। देखिए वीडियो..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें