चारधाम यात्रा मार्ग में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच के लिए बुद्धवार 10 मई से मोबाइल लैब संचालित.

देहरादून:चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य सामग्रीयों की गुणवत्ता जांच के लिए 10 मई 2023 से उत्तराखंड में मोबाइल लैब संचालित की जा रही हैं.खाद्य सुरक्षा विभाग (FDA) देहरादून के अनुसार चारधाम यात्रा मार्ग में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच के लिए एक मोबाइल लैब बुद्धवार 10 मई 2023 को यात्रा स्टेशन ऋषिकेश में 11:00 बजे खड़ी की जाएगी. जिसमें कोई भी खाद्य व्यापारी एवं उपभोक्ता दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता जांच करा सकता हैं.FDA के मुताबिक इस जांच सुविधा पाने के लिए विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क₹50  की रसीद मोबाइल लैब से प्राप्त कर कोई भी अपने खाद्य वस्तु की गुणवत्ता की  जांच करा सकता है.मोबाइल लैब में जांच के लिए राजकीय रुद्रपुर लैब की खाद्य विश्लेषण वाली टेक्नीशियन टीम मौजूद रहेगी.

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस की नई पहल,कांवड़ यात्रियों के लिए मार्गदर्शक बनेगा जारी QR CODE SYSTEM..

जाँच का सैंपल फेल होने पर फिलहाल कोई विधिक कार्यवाही नहीं,लेकिन सुधार के संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई जरूर..

देहरादून FDA जिला अधिकारीयों के अनुसार मोबाइल लैब में फूड एनालिस्ट द्वारा फूड प्रोडक्ट की मौके पर ही जांच की जाएगी. मोबाइल लैब में नमूना किसी भी प्रोडक्ट की जांच कराए जाने से व्यापारी एवं उपभोक्ता को यह जानकारी प्राप्त हो जाएगी की खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता खाद्य सुरक्षा मानक के अनुरूप है या नहीं हैं. हालांकि यहाँ जांच का सेंपल फेल  होने पर कोई विधिक कार्रवाई नहीं होगी.लेकिन सुधार के संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई जरूर करनी होगी. 

यह भी पढ़ें 👉  दून पुलिस का एक्शन: हॉस्टल के बाहर फायरिंग मामलें में 07 औऱ गिरफ्तार..यूनिवर्सिटी में पढने वाले दो गुटों के छात्रों की हुई धरपकड़..

खाद्य वस्तुओं के प्रति जागरूकता जरूरी:FDA

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी. सी.जोशी के अनुसार mobile लैब में टेस्टिंग के साथ-साथ खाद्य व्यापारियों एवं जनमानस को खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरूक भी किया जाएगा.वही ऋषिकेश के व्यापारियों विशेषकर खाद्य निर्माताओं एवं आम उपभोक्ताओं से अपील है कि वह लोग 10 मई 2023 से मोबाइल लैब में आकर दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुओं का जांच कराए जाने का कष्ट करें.ताकि चार धाम यात्रा श्रद्धालुओं सहित सभी आमजन को स्वास्थ्य के प्रति सुरक्षित कर जागरूक किया जा सके.

यह भी पढ़ें 👉  सज़ा:SSP देहरादून द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ ज़ारी अभियान का सुखद परिणाम..ख़ानदानी नशा तस्कर एवं गैंगस्टर/हिस्ट्रीशीटर को न्यायालय से 10 साल कठोर कारावास की सज़ा…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें