नगर निकाय चुनाव: ऋषिकेश मतगणना स्थल पर भ्रामक सूचना फैलाकर व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास.. अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: पुलिस

देहरादून: नगर निकाय चुनाव ऋषिकेश में आईडीपील मतगणना स्थल पर भ्रामक सूचना फैलाकर अराजकता फैलाने का मामला सामने आया हैं..मामलें की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा ऐसे लोगों को मतगणना स्थल से दूर कर काउंटिंग कार्य को सुचारू किया गया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के मध्यनजर उत्तराखंड DGP ने लिया मां गंगा का आशीर्वाद,हर की पैड़ी में पूजा अर्चना,डिब्रीफिंग कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश.

जानकारी के अनुसार नगर निकाय चुनाव ऋषिकेश में आईडीपील मतगणना स्थल पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतगणना का कार्य चल रहा है.इसी बीच कुछ व्यक्तियों द्वारा जान बूझकर भ्रामक सूचना फैलाकर व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया.ऐसे में पुलिस टीम द्वारा उक्त लोगों को मतगणना स्थल से दूर किया गया है..वही पुलिस प्रशासन द्वारा हिदायत दी गई हैं जिनके द्वारा भी भ्रामक सूचना फैलाकर अराजकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा उनके विरुद्ध  सख्त कार्रवाई की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन समारोह 2025 में सम्मिलित हुए सीएम धामी..राज्य में महिला सशक्तिकरण की योजनाएं माताओं व बहनों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रेम- मुख्यमंत्री...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें