
मृतक क़ी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज थी..परिजनों के अनुसार रोजगार न होने के कारण मृतक काफ़ी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था,नशे क़ी लत भी कारण!…
देहरादून : थाना पटेल नगर के अंतर्गत शिमला बाईपास रोड़ से सटे नयागाँव आसन नदी झूला पुल के नीचे रविवार एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची,छानबीन करने पर मृतक की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह,निवासी भूड़पुर नयागांव देहरादून के रूप में हुई. पुलिस और फोरेंसिक की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या जुड़ा नजर आ रहा है. क्योंकि पुलिस के अनुसार मृतक के जेब से ब्लेड और सल्फास की गोलियां मिली हैं..वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डॉक्टरों द्वारा जहरीले पदार्थ के सेवन से मृतक की मौत होने का संदेह व्यक्त किया गया है..


मृतक डंपर चालक था, कामकाज न होने के कारण डिप्रेशन में चल रहा था:पुलिस
पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था.पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक डंपर (ट्रक )चालक का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसके पास कोई काम नहीं था, और वह काफी परेशान होने से इन दिनों ज़्यादा शराब पीने लगा था.
20 मार्च को मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज.
थाना पटेल नगर पुलिस के अनुसार 22-03-2026 को नया गाँव चौकी पर सूचना प्राप्त हुयी की आसन नदी झूला पूल के नीचे एक व्यक्ति का शव पडा हुआ है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर व चौकी प्रभारी नयागाँव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। मौके पर आसन नदी झूला पूल के नीचे पडे व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो उक्त व्यक्ति का नाम पता महेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी भूडपुर नयागाँव कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 32 वर्ष के रुप में हुयी,इस सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून पर गुमशुदगी क्रमाँक 20/2026 दिनाँक 20-03-2026 को पंजीकृत है, जिसके परिवारजनों को सूचित कर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। मौके पर mobile forensic van को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी की गई, मृतक की तलाशी में उसकी जेब से एक ब्लेड तथा सल्फास की गोली मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डॉक्टरों द्वारा जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु होने का संदेह व्यक्त किया गया है।
परिजनों से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक डंपर चालक का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसके पास कोई काम नहीं था तथा वह ज़्यादा शराब पीने लगा था।
मृतक का नाम पता :-
1-महेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी भूडपुर नयागाँव, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष









